बेटी को गोद में लेकर शिल्पा ने पिलाया दूध, पापा विवेक ने बरसाया प्यार, 18 साल बाद पेरेंट बनने का यूं सुख ले रहा कपल

12/7/2022 4:32:54 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. शादी के 18 साल बाद अपूर्व अग्निहोत्री और शिल्पा सकलानी को पेरेंट्स बनने का सौभाग्य मिला। 50 साल की उम्र में परदेस फेम एक्टर पिता बने। उनकी पत्नी शिल्पा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। घर में नन्हीं लक्ष्मी के आगमन से कपल की खुशियों में चार-चांद लग गए हैं। दोनों अपनी नन्हीं परी के साथ हर पर को बेहद खुशी के साथ एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में अपूर्व ने अपनी एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी पत्नी और नन्हीं परी के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करते नजर आ रहे हैं। वीडियो इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रहा है।

 

इंस्टग्राम पर वीडियो शेयर कर अपूर्व अग्निहोत्री ने कैप्शन में लिखा- हमने इच्छा की और आपने सच कर दी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Apurva Agnihotri (@apurvaagnihotri02)

वीडियो में देखा जा सकता है कि शुरुआत में कपल की लाडली झूले में पड़ी रोती हैं और फिर उसकी मां शिल्पा आती हैं और नन्हीं को बोतल से फीड करवाती हैं।

 

इसके बाद उनका डॉगी और एक्टर अपनी लाडली बेटी संग टाइम बिताते नजर आते हैं। वीडियो बेहद प्यारा है और फैंस कमेंट कर लगातार इस पर प्यार बरसा रहे हैं।


बता दें, शिल्पा और अपूर्वा ने 3 दिसंबर बेटी के जन्म की गुडन्यूज फैंस को दी थी। कपल शादी के पूरे 18 साल बाद पेरेंट्स बना है तो इस वजह से उनकी खुशी का ठिकाना ही कुछ और है।


 

Content Writer

suman prajapati