राज कुंद्रा से अलग नई जिंदगी बसाने जा रही हैं शिल्पा शेट्टी,बोलीं-बीते हुए कल को बदल नहीं सकते लेकिन.....

9/18/2021 1:52:01 PM


मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बीते कई महीनों से पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की वजह से खबरों में बनी हुईं हैं। जब से राज कुंद्रा की अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें अपलोड करने में गिरफ्तारी हुई है तब से ही शिल्पा लोगों के निशाने पर हैं। राज की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा बुरी तरह टूट गई थी हालांकि अब उन्होंने खुद को संभाल लिया है। शिल्पा कभी योगा तो कभी किताबें पढ़ खुद को पाॅजिटिव रख रही हैं।

तमाम मुश्किलों के बीच शिल्पा ने एक मोटिवेटिंग बुक के पन्ने को शेयर कर अपने वीकएंड की शुरुआत की है। शिल्पा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर जो पेज शेयर किया है उसमें लिखा है 'हालांकि कोई भी वापस नहीं जा सकता लेकिन एक नई शुरुआत कर सकता है। कोई भी अभी से शुरू करके ब्रांड न्यू एंडिंग कर सकता है।'

शिल्पा का ये नोट देख ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह राज कुंद्रा से दूर अपनी नई दुनिया बसाने के बारे में सोच रही हैं।  शिल्पा द्वारा शेयर किए इस नोट में लिखा है-'इंसान अपना काफी समय अपने खराब फैसलों और गलतियों के बारे में सोचने में बिता देता है। हम अपना काफी समय ये एनालाइज करने में बर्बाद कर देते हैं कि हमने गलत फैसले किए। काश हम स्मार्ट होते, धैर्यवान होते या बहुत अच्छे होते।

हम अपने बीते हुए कल को बदल नहीं सकते चाहे जितना भी सोच विचार कर लें लेकिन हम सही फैसले लेते हुए आगे बढ़ सकते हैं। पुरानी गलतियों को ना दोहराते हुए अपने आस पास के लोगों के साथ अच्छे रहें। हमारे पास खुद को बदलने या रिइंवेंट करने के कई मौके हैं।' नोट के आखिर में लिखा है-'जो मैंने अतीत में किया उससे मुझे न समझा जाए। मैं जो चाहती हूं वैसा फ्यूचर बना सकती हूं।

बता दें कि शिल्पा शेट्टी हाल ही में माता वैष्णों की देवी के दरबार में मत्था टेकने पहुंचीं थी।  राज कुंद्रा केस की बात करें तो मुंबई पुल‍िस ने चार्टशीट में 43 गवाहों के बयान र‍िकॉर्ड क‍िए गए हैं। इन 43 गवाहों में  श‍िल्‍पा शेट्टी भी शाम‍िल हैं। एक रिपोर्ट मुताबिक शिल्पा शेट्टी ने मुंबई पुलिस को बताया  कि अपने काम में बहुत बिजी थी, नहीं जानती थी राज कुंद्रा क्या कर रहे थे।

Content Writer

Smita Sharma