जल्द ही एक्टिंग में डेब्यू करेंगे शिल्पा के पति राज कुंद्रा, तीसरे बच्चे को जन्म देंगी करीना! पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

7/16/2022 10:50:47 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस करीना कपूर खान एक बार फिर पटौदी फैमिली की खुशियों का कारण बनती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें खूब वायरल हो रही हैं। खबर है करीना तीसरी बार मां बनने जा रही हैं। वहीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा जल्द ही एक्टिंग में डेब्यू करने जा रहे हैं। एक तरफ मॉम-टू-बी एक्ट्रेस सोनम कपूर के लिए मुंबई में अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जा रहे ग्रैंड गोद भराई फंक्शन के रद्द होने की खबरें उड़ रही है। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई खबरों पर लोगों की नजर रही। आइए डालते हैं एक नजर खास खबरों पर..

तीसरी बार मां बनने जा रही हैं करीना! 

पटौदी खानदान में जहां एक बार फिर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि करीना कपूर खान तीसरी बार मां बनने जा रही हैं। करीना की प्रेग्नेंसी की खबर ना तो मीडिया रिपोर्ट या फैंस की वजह से नहीं फैली बल्कि उनकी लेटेस्ट तस्वीर के चलते उड़ रही है। इन दिनों लंदन में फैमिली वेकेशन एंजाॅय कर रही करीना की एक तस्वीर सामने आई हैं जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिख रहा है। 

रिया चक्रवर्ती का सुशांत सिंह राजपूत की बहन को जवाब! 

बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने दो साल पहले हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। हमेशा हंसते मुस्कुराते सुशांत ने सुसाइड जैसा कदम उठा पूरे देश को हैरान कर दिया था। सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने के बाद जो नाम चर्चा में आया वह था एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती। बीते दिनों ही NCB ने रिया के खिलाफ चार्जशीट जारी की जिसमें उनके खिलाफ कई तरह के आरोप लगाए गए।इतना ही नहीं सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने भी रिया पर सुशांत की जिंदगी बर्बाद करने का इल्जाम लगया। वहीं अब इन सब आरोपों पर रिया ने चुप्पी तोड़ी है। रिया ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर दूसरों पर 'उंगली' उठाने वालों को करारा जवाब दिया।


आर्थर रोड जेल के अंदर की कहानी दिखाएंगे राज कुंद्रा 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा जल्द ही एक्टिंग में डेब्यू करने जा रहे हैं। राज कुंद्रा 'UT नंबर 69' नाम की फिल्म में अपनी एक्टिंग का हुनुर दिखाएंगी।  राज कुंद्रा हाल ही में पॉर्नोग्राफी केस में जेल की सजा काट चुके हैं और बताया जाता है कि इस फिल्म का नाम आर्थर रोड जेल के उसी बैरक से जुड़ी है जिसमें राज बंद थे।

पूरी तैयारी के बाद रद्द हुआ सोनम कपूर की गोद भराई का फंक्शन!

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर मां जो बनने वाली हैं। सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अनिल कपूर ने अपनी लाडली के लिए ग्रैंड गोद भराई का फंक्शन भी रखा जिसमें बॉलीवुड की कुछ खास दोस्त और परिवार के सदस्य को निमंत्रण दे दिया गया था।गोद भराई का ये फंक्शन 17 जुलाई को मिस इंडिया कविता सिंह के घर बैंडस्टैंड, मुंबई में होने वाला है। इस फंक्शन की तैयारियां भी जोर पर हैं लेकिन इसी बीच खबर आई है कि अब बेबी शावर पार्टी नहीं होगी।  

जुड़वा बच्चों की मां बनेंगी आलिया भट्ट!    


बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत फेस से गुजर रही हैं। आलिया जल्द ही रणबीर कपूर संग अपने पहले बच्चा का स्वागत करेंगी। आलिया के इस गुडन्यूज को शेयर करने के बाद से ही उन्हें लेकर कई खबरें सामने आई। इसी बीच अब पेरेंट्स टू-बी कपल को लेकर एक और खबर सामने आई है। खबर है कि जल्द ही माता-पिता बनने वाले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जुड़वा बच्चों की उम्मीद कर रहे हैं।

 

नव्या नवेली ने किया ऑनस्क्रीन डेब्यू 

एक्टर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा फेमस स्टारकिड्स में से एक है। नव्या भले ही फिल्मी दुनिया से दूर है लेकिन जल्द ही एक्टिंग शुरू करने वाली है। नव्या ने कोई फिल्म तो साइन नहीं की है, लेकिन एक टीवी ऐड में नजर आएगी, जिसका वीडियो नव्या ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

 

सुष्मिता के रिलेशनशिप पर आया पिता शुबीर सेन का बयान

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों पूर्व IPL कमिश्नर ललित मोदी को डेट कर रही हैं। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग काफी चकित रह गए और उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि एक्ट्रेस 10 साल बड़े ललित को डेट कर रही हैं। यहां तक कि उनके परिवार को भी खबर नहीं थी कि सुष्मिता ललित संग रिलेशन में है। हालांकि, बाद में ललित मोदी और एक्ट्रेस के पोस्ट को देखने के बाद सबको यकीन हो गया। इसी बीच अब सुष्मिता सेन के पिता शुबीर सेन ने मोदी संग अपनी बेटी के रिलेशन पर रिएक्ट किया है और कहा उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता है।  


ब्रेस्ट कैंसर पोस्ट पर ट्रोल करने वालों को छवि मित्तल का करारा जवाब

एक्ट्रेस छवि मित्तल ने कुछ दिनों पहले ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात दी। कैंसर से मजबूती के साथ लड़ने और बाद में लोगों के लिए एक मिसाल कायम करने की जर्नी उनके फैंस को खूब पसंद आई। वहीं कई बार उन्हें इस दौरान ट्रोलिंग का भी सामना भी करना पड़ा। नैरो माइंड वाले लोगों ने उन्हें कैंसर के अनाउंसमेंट वाले पोस्ट और फोटोज पर भी ट्रोल किया। अब हेट कमेंट करने वालों को छवि मित्तल ने एक पोस्ट शेयर कर करारा जवाब दिया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News