2 साल की हुईं शिल्पा की लाडली: नन्हीं समीषा को प्यार से गले लगाए दिखीं मौसी शमिता, गर्लफ्रेंड की भांजी को प्यार से राकेश ने खिलाया केक

2/16/2022 10:21:42 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की लाडली समीषा शेट्टी कुंद्रा 15 फरवरी को 2 साल की हुईं। लाडो के बर्थडे को शानदार बनाने के लिए शिल्पा और राज ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने समीषा के बर्थडे को अलीबाग में सेलिब्रेट किया।

जहां शमिता की मां सुगंधा,बहन शमिता शेट्टी और उनके बाॅयफ्रेंड राकेश बापट समेत कई फ्रेंड्स पहुंचे। इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

समीषा की बर्थडे पार्टी के गार्ड में आयोजित की गई जिसके पास छोटा सा टेंट हाउस बनाया गया जो कई टेडी बियर और गुलाबी, सुनहरे और सफेद गुब्बारों से घिरा हुआ था। 


टैंट के पास-वेलकम समीषा टैडी लैंड लिखा है।

समीशा के टेंट के पास टेडी बियर, फूल और चॉकलेट स्टिक से सजा हुआ बर्थडे केक भी देखा गया।

लुक की बात करें तो बर्थडे गर्ल समीषा व्हाइट फ्राॅक में बेहद प्यारी लग रही थी। बालों की छोटी सी पोनी बनाए समीषा क्यूट लग रही हैं। एक तस्वीर में समीषा मौसी शमिता शेट्टी के बाॅयफ्रेंड की गोद में दिख रही है। वहीं शमिता समीषा को हग किए है।

वहीं एक तस्वीर में शिल्पा और राकेश समीषा के साथ दिख रहे हैं। राकेश जहां समीषा को केक खिला रहे हैं। वहीं शिल्पा उन्हें थामें हैं। 

इससे पहले शिल्पा ने अपनी, समीषा और राज की एक वीडियो शेयर की थी। वीडियो में नन्हीं समीषा मां शिल्पा के लिए पापा राज से लड़की दिख रही थीं।  

वीडियो पोस्ट करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा- ''मेरी...आप हमारे जीवन में आए और हमारे लिए इतनी खुशियां लाए फिर भी, हमारे पास कभी भी यह पर्याप्त नहीं हो सकता। हमारे दिलों को प्यार और खुशी से भरने के लिए धन्यवाद, मेरी प्यारी समीषा। पहली सांस लेने से पहले मैं तुमसे प्यार करती थी और आखिरी तक तुम्हारी रक्षा करने का वादा करती हूं। हैप्पी बर्थडे समीषा, हमारी छोटी बेबी 2 साल की हो गई है।''


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma