बेहद खास था शिबानी दांडेकर का शादी में पहना रेड गाउन, 218 कैरेट सोने, 550 व्हाइट डायमंड और रोज कट डायमंड से किया गया था तैयार

2/25/2022 3:23:44 PM

मुंबई. एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिन्हें फैंस खूब प्यार दे रहे हैं। फरहान और शिबानी ने 19 फरवरी को मुंबई के खंडाला वाले फार्महाउस में VOW सेरेमनी से अपनी शादी रचाई थी। शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

PunjabKesari
शादी के दौरान शिबानी ने रेड और बेज कलर का गाउन पहना था। इसके साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया हुआ था। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ था। इस लुक में शिबानी चांद का टुकड़ा लग रही थी।

PunjabKesari

शिबानी के गाउन की खास बात ये थी कि एक्ट्रेस ने गोयनका इंडिया के रूबी डैंगलर्स इयरिंग्स को चुना था, जिसे 218 कैरेट सोने से तैयार किया गया था और इसमें 550 से अधिक व्हाइट डायमंड और रोज कट डायमंड जुड़े हुए थे। स्ट्रैप्स  पर 105 क्रिस्टल लगे थे। वहीं ब्रांड अक्वाज्जुरा के लव लिंक कलेक्शन की इस 4 इंच से ज्यादा ऊंची हील्स वाली सैंडल की कीमत 82 हजार है।

PunjabKesari

शिबानी के शादी के गाउन और ज्वेलरी ने उनके लुक को बाकी दुल्हनों से काफी अलग रखा। बेज कलर के बेस पर रेड फ्लोरल पैटर्न और प्लेन रेड वेल ऑफशोल्डर रेड गाउन में शिबानी का लुक काफी डिफरेंट लग रहा था। वहीं फरहान ब्लैक सूट में काफी हैंडसम लगे। कपल का लुक फैंस को काफी पसंद आया।

PunjabKesari

बता दें फरहान और शिबानी काफी समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे। 4 साल तक डेट करने के बाद दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो ही गए। दोनों अपने इस फैसले से काफी खुश हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News