क्या प्रेग्नेंट हैं शिबानी दांडेकर! कपल की प्री-वेडिंग की तस्वीरें देख फैंस ने लगाए कयास

2/27/2022 7:06:30 PM

मुंबई. एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। हाल ही में शिबानी ने फरहान के साथ प्री-वेडिंग फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस कयास लग रहे हैं कि शिबानी प्रेग्नेंट है।


तस्वीरों में शिबानी गोल्डन शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और हाई बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं फरहान ब्लैक टी-शर्ट और व्हाइट पैंट में नजर आ रहे है, जिसे एक्टर ने व्हाइट ब्लेजर के साथ टीम-अप किया हुआ है।

दोनों कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। शिबानी इस अंदाज में में खड़ी हैं, जिससे उनका बेबी बंप नजर आ रहा है, जिसे देख कर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या शिबानी प्रेग्नेंट है। फैंस कमेंट कर इस बारे में सवाल कर रहे हैं। 


बता दें 4 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद फरहान और शिबानी 19 फरवरी शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल की शादी मुंबई के खंडाला वाले फार्महाउस में हुई। शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। 

Content Writer

Parminder Kaur