14 जून को रिया चक्रवर्ती से मिलने गईं थी शिबानी, बोलीं- वो इस खबर से टूट गई थी

9/4/2020 3:41:44 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती लगातार सुर्खियों में है। अब तक सुशांत मामले में रिया पर कई तरह के गंभीर आरोप लग चुके हैं। इन आरोपों के बीच कई लोग रिया के सपोर्ट में अपनी बात रख चुके हैं। वहीं अब फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में आगे आई हैं और कहा है कि वो रिया का खूब ख्याल रखती थीं।


हाल हीं में शिबानी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि सुशांत निधन के बारे में मुझे एक फ्रेंड से पता चला था और मैने एक न्यूज भी देखी थी। मैने रिया को कॉल किया, लेकिन उससे कॉन्टैक्ट नहीं हो पर रहा था। इसके बाद फिर मैं आधे घंटे के अंदर रिया के घर चली गई। मैने उसे देखा, वो पूरी तरह टूट चुकी थी। 


शिबानी ने आगे कहा कि रिया ने कभी ये नहीं सोचा था कि ऐसा होगा और न ही मेरे ख्याल से उसके परिवार ने ऐसा सोचा होगा। वहीं मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

 

सुशांत के पिता के आरोपों और बिहार में दर्ज शिकायत पर शिबानी ने कहा कि ये एक शॉक की तरह था। आप इस खबर को सुनते हैं कि उसने अपनी जान ले ली है। इससे आप टूट जाते हैं और अचानक ही आपको इसके लिए ब्लेम किया जाए। ये सोचना कल्पना से परे है कि जो उसके जिंदगी का प्यार था, जिसकी उसने अकेले देखभाल की। आज जब सब सुशांत के लिए न्यांय मांग रहे हैं, तो वो अकेली है जिसे अपमानित किया जा रहा है। उसे विलेन बना दिया गया। यही वो दुनिया है जिसमें हम रहते हैं, कोई भी सच जानना नहीं चाहता। 


वहीं शिबानी ने सोशल मीडिया पर लिखा था- मीडिया ने सुशांत मामले में रिया के साथ सही नहीं किया। इसकी वजह से रिया की मां की सेहत पर असर हो रहा है, उनके पिता परेशान हैं और उनके भाई को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

suman prajapati