ग्रीन ऑफ शोल्डर ड्रेस में शिबानी दांडेकर का गॉर्जियस लुक, होटल की लॉबी में खड़े होकर दिए कातिलाना पोज

3/26/2022 1:13:38 PM

मुंबई. एक्टर फरहान अख्तर के साथ शादी के बाद से शिबानी दांडेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस अपने लुक की तस्वीरें भी लगातार फैंस के साथ शेयर कर रही है। हाल ही में शिबानी ने अपनी कुछ गॉर्जियस तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में शिबानी ग्रीन कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और पोनी से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में शिबानी गॉर्जियस लग रही है।

PunjabKesari

ड्रेस के साथ मैचिंग एक्ट्रेस ने पर्स और आईफोन कैरी किया हुआ है। शिबानी होटल की लॉबी में खड़े होकर कातिलाना अंदाज में पोज दे रही है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस फिदा हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें शिबानी ने 19 फरवरी को फरहान से शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

PunjabKesari

फरहान और शिबानी ने 4 साल एक-दूसरे को डेट किया। 19 फरवरी को दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News