रैंप पर फरहान की गर्लफ्रेंड का हॉट लुक, तस्वीरों से नजरें नहीं हटा पाएंगे

3/25/2019 4:06:28 PM

मुंबई: बॉलीवुड स्टार्स का डिजाइनर के लिए रैंप वॉक करना या उनका शोस्टॉपर बनना कोई नई बात नहीं होती है। फैशन शो में डिजाइनर के शानदार कलेक्शन के साथ कई स्टार्स का खूबसूरत लुक देखने को मिलता है।

कई सेलेब्स इन शोज का हिस्सा बनते हैं। रविवार को मुंबई में हुए 'बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक' 2019 के तीसरे दिन बॉलीवुड हसीनाओं ने रैंप वॉक किया। इस दौरान दर्शकों को उनका बोल्ड और हॉट अंदाज खूब पसंद आया। इस दौरान फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर भी इस शो का हिस्सा बनीं। 

इस मौके पर शिबानी शिमरी व्हाइट लहंगे में नजर आईं। उन्होंने बालों को खुला रखा था। उनके इस लुक में सबसे खूबसूरत उनका दुपट्टा कैरी करने का स्टाइल था।

उसे शिबानी ने कंधे से नीचे से हाथों पर काफी स्टाइलिश तरीके से बांधा था। उन्होंने डिजाइनर सुनित वर्मा के लिए वॉक किया। इस शो के फिनाले में इस दीवा ने अपनी हॉटनेस से सबका दिल जीत लिया। 

बता दें कि शिबानी इन दिनों फरहान अख्तर के साथ लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। फरहान ने पिछले साल जनवरी में 15 साल पुराने अपने रिश्ते को खत्म किया था।

वहीं, लंबे समय से खबरें सामने आ रही हैं कि फरहान और शिबानी जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि दोनों की तरफ से कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है। लेकिन उम्मीद है कि इसी साल दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।  

 

Neha