फरहान संग शादी रचाकर खंडाला फार्महाउस से निकली शिबानी दांडेकर, गाड़ी में दोस्तों संग खूब मस्ती करती दिखीं न्यूलीवेड एक्ट्रेस

2/20/2022 7:06:03 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर ने लंबे समय तक एक्टर फरहान अख्तर संग डेटिंग के बाद अपने प्यार को अंजाम दे दिया है। 18 फरवरी को कपल ने हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया है। दोनों ने शनिवार को खंडाला फार्महाउस में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी के बीच शादी रचाई। हालांकि, अब ये कपल वहां से मुंबई रवाना हो गया है। कार में फार्महाउस से निकलते हुए शिबानी ने दोस्तों के साथ दोस्तों के साथ वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ETimes (@etimes)

न्यूलीवेड शिबानी दांडेकर ने ये वीजियो अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर किया है, जिसमें वह पिंक शर्ट में मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। चेहरे पर काला चश्मा और हाई बन से उन्होंने लुक को कंप्लीट किया हुआ है और अपने लुक को सिंपल रखा है। वहीं एक्ट्रेस के पीछे बैठे उनके दोस्त एक्ट्रेस संग मस्ती में झूमते हुए नजर आ रहे हैं।

 

बता दें, खंडाला फार्महाउस में शादी के बाद अब शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर 21 फरवरी यानि कल कोर्ट मैरिज करेंगे।
 

Content Writer

suman prajapati