About Last Night: दीवाली पार्टी में पति फरहान संग शिबानी ने जमाया रंग, एक दूजे की बाहों में कैद कपल का दिखा रोमांटिक अंदाज

10/22/2022 11:10:15 AM

 बॉलीवुड तड़का टीम. शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर बॉलीवुड के खूबसूरत कपल्स में से एक हैं। दोनों एक साथ जबरदस्त जोड़ी बनाते हैं। इसी बीच शुक्रवार रात दीवाली पार्टी में कपल अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतता नजर आया। पार्टी नाइट की तस्वीरें अब शिबानी और फरहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही हैं।


कपल द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। एक दूजे की बाहों में शिबानी-फरहान कोजी होते दिख रहे हैं।

 

लुक की बात करें तो इस दौरान एक्ट्रेस शिबानी क्रॉप टॉप के साथ गोल्डन साइड कट वाली स्कर्ट में काफी स्टनिंग लग रही हैं।

 

इस लुक को उन्होंने नेक पर खूबसूरत नेकलेस और स्टाइलिश हेयरस्टाइल के साथ कंप्लीट किया है। ओवरऑल लुक में एक्ट्रेस काफी ब्यूटीफुल लग रही हैं।

 

वहीं फरहान ऑफ व्हाइट कुर्ता के साथ व्हाइट पैजामा में परफेक्ट लग रहे हैं। एक साथ दोनों की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shibani Dandekar-Akhtar (@shibanidandekarakhtar)

बता दें, शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर की ये तस्वीरें मनीष मल्होत्रा के दीवाली बैश से हैं।

 

Content Writer

suman prajapati