About Last Night: दीवाली पार्टी में पति फरहान संग शिबानी ने जमाया रंग, एक दूजे की बाहों में कैद कपल का दिखा रोमांटिक अंदाज
10/22/2022 11:10:15 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर बॉलीवुड के खूबसूरत कपल्स में से एक हैं। दोनों एक साथ जबरदस्त जोड़ी बनाते हैं। इसी बीच शुक्रवार रात दीवाली पार्टी में कपल अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतता नजर आया। पार्टी नाइट की तस्वीरें अब शिबानी और फरहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही हैं।
कपल द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। एक दूजे की बाहों में शिबानी-फरहान कोजी होते दिख रहे हैं।
लुक की बात करें तो इस दौरान एक्ट्रेस शिबानी क्रॉप टॉप के साथ गोल्डन साइड कट वाली स्कर्ट में काफी स्टनिंग लग रही हैं।
इस लुक को उन्होंने नेक पर खूबसूरत नेकलेस और स्टाइलिश हेयरस्टाइल के साथ कंप्लीट किया है। ओवरऑल लुक में एक्ट्रेस काफी ब्यूटीफुल लग रही हैं।
वहीं फरहान ऑफ व्हाइट कुर्ता के साथ व्हाइट पैजामा में परफेक्ट लग रहे हैं। एक साथ दोनों की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
बता दें, शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर की ये तस्वीरें मनीष मल्होत्रा के दीवाली बैश से हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के खिलाफ FIR दर्ज, शराब के नशे में पत्नी पर फेंका कुकिंग पैन...की मारपीट

Recommended News

मुंगेर में नि:शुल्क शुरू हुई कैंसर रोग स्क्रीनिंग, अबतक मिले 100 पॉजिटिव मरीज

निजी शिक्षण संस्थानों में पहली से 8वीं कक्षा के लिए मान्यता/नवीनीकरण को आवेदन आज से शुरू

असंतुलित होकर पेड़ से टकराने के बाद खेतों में पटली कार, 2 की मौत

UP Crime: फतेहपुर में किसान मजदूर की गोली मारकर हत्या, जंगल में घात लगाकर बैठे थे शातिर