अर्जुन कपूर के 'बायकॉट' बयान पर शर्लिन चोपड़ा ने ली चुटकी- अरे भाई..तुम क्या दिखाओगे, रणवीर ने सब दिखा दिया

8/18/2022 4:42:50 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से 'बायकॉट बॉलीवुड' और 'बायकॉट' ट्रेंड कर रहा है, जिस पर बीते दिन एक्टर अर्जुन कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने बॉयकॉट को लेकर कहा था कि हमारी चुप्पी हमारी शराफत थी लेकिन लोगों ने इसे कमजोरी समझ लिया। अब जवाब देने का समय आ गया है, लेकिन ये बयान देने के बाद अर्जुन ने अपने गल मुसीबतों को न्यौता दिया है। ट्विटर पर वह लगातार ट्रोल हो रहे हैं। इसी बीच विवादित एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने अर्जुन कपूर के बायकॉट के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

शर्लिन चोपड़ा ने अपने ट्विटवर हैंडल पर लिखा- ''अर्जुन कपूर ने कहा – अब हम चुप नहीं बैठने वाले, बहिष्कार करने वालों को दिखा देंगे.. अरे भाई, जो दिखाना था, वो रणवीर ने दिखा दिया। अब तुम भी दिखाओगे क्या???'' 

 

एक्ट्रेस का ये ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया और लोग उल्टा उनको ही ट्रोल करने लग गए। लोगों ने शर्लिन को उनके बोल्ड फोटोशूट याद दिलाए।

 

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News