शर्लिन चोपड़ा ने फिर साधा शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर निशाना, कहा-'पॉर्न की दुनिया से बाहर निकलिए'

9/24/2021 4:32:39 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. अश्लील वीडियो मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा दो महीने बाद रिहा हो गए हैं। उनकी जमानत के बाद एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा उन पर दिए अपने बयानों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में शर्लिन ने शिल्पा और राज कुंद्रा पर हमला बोलते हुए कहा है कि उन्हें अपने बंगले और पॉर्न की दुनिया से बाहर निकलकर कुछ करना चाहिए।

 

शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और कहा-'खुद के लिए बंगला बनाना, खुद के लिए गाड़ी खरीदना अच्छा है, एक हद तक। लेकिन गाड़ी, बंगला खरीदने के बाद क्या पॉर्न बनाएं? नहीं। बहुत कुछ और है देश के लिए करने के लिए। कुछ करना चाहती हूं मैं देश के लिए।'

 

शर्लिन ने आगे कहा कि वह अब लाइफ में कुछ अलग करना चाह रही हैं। उन्होंने शोबिज में काफी वक्त बिता लिया है, लेकिन अब कुछ अलग करने का इरादा है। वह आगे चलकर पीड़ित महिलाओं और बच्चों के लिए कुछ करना चाहती हैं। मंच पर जाकर बैठकर साष्टांग प्रणाम करना, रानी लक्ष्मीबाई जी के बारे में बात करना बहुत आसान होता है। आप रियल लाइफ में कुछ कीजिए। अपने बंगले से बाहर निकलकर कुछ कीजिए। पॉर्न की दुनिया से बाहर निकलकर कुछ कीजिए। फिर देखिए सारी दुनिया आपको साष्टांग दंडवत प्रणाम करेगी।'

 

बता दें इससे पहले भी शर्लिन ने राज कुंद्रा को लेकर शिल्पा शेट्टी के बयान पर तंज कसा था। दरअसल, शिल्पा ने इंटरव्यू में कहा था कि उन्हे पति राज कुंद्रा के काम के बारे में जानकारी नहीं थी, क्योंकि वह अपने काम में काफी बिजी थी। इसे लेकर एक्ट्रेस पर निशाना साधते हुए शर्लिन ने कहा था कि दीदी येड़ा बनकर पेड़ा खा रही हैं और कह रही है कि उन्हें पति की पाकि हरकतों के बारे में पता ही नही है।

 
 

Content Writer

suman prajapati