Video: शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी पर एक बार फिर कसा तंज, बोली- ''दीदी गलतियां स्वीकार करने से कोई छोटा नहीं होता''

8/29/2021 2:15:56 PM

मुंबई. एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा राज कुद्रां केस सामने आने के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। दरअसल एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने एल्डल वीडियो बनाने के मामले में 19 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था। तब से राज जेल में बंद हैं। शर्लिन चोपड़ा ने राज की गिरफ्तारी के बाद कई तरह के खुलासे किए थे, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने एक्ट्रेस को समन भी भेजा था। शर्लिन ने शिल्पा शेट्टी पर भी राज को लेकर निशाने साधे थे। अब एक बार फिर शर्लिन ने वीडियो शेयर कर शिल्पा पर तंज कसा है।


वीडियो में शर्लिन मल्टीकलर साड़ी में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और लो बन से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वीडियो में शर्लिन कह रही है- शिल्पा दीदी मैंने कुछ दिनों पहले आप को एक डांस रियलिटी शो पर देखा था, जहां आप ने कहा था कि जब कभी आप रानी लक्ष्मी बाई की कहानी सुनती हैं तो गर्व से आपका सीना चौड़ा हो जाता है। आप ने ये भी कहा था कि रानी लक्ष्मी बाई की कहानी एक रियलिटी है, इतिहास है.. रानी लक्ष्मी बाई को भारत का बच्चा-बच्चा जनता है, लेकिन कुछ ब्रिटिश पासपोर्ट रखने वाले लोग उनके बारे में नहीं जानते होंगे। शो पर आपने ये भी कहा था कि जो महिलाएं अपने जीवन में भी संघषों का सामने करते हुए अपने जीवन को जीती हैं उन्हें आप प्रणाम करती हैं। क्या उन महिलाओं में वो बेबस और पीड़ित लड़कियां भी शामिल हैं जिन्होंने हिम्मत जुटाकर अलग अलग पुलिस स्टेशन में जाकर अपने बयान दिए।

View this post on Instagram

A post shared by Sherlyn Chopra ( Sherni ) (@sherlynchopraofficial)

शर्लिन ने आगे कहा- आज कल जब कभी मैं अपने सोशल मीडिया पर अपने तस्वीरों को पोस्ट करती हूं तो तुरंत आपके समर्थक हला बोल देते हैं और कहते हैं कि ये तस्वीरें फोटोशॉप हैं, मैं आपको बता दूं इस देश की जांच एजेंसियां आपसे और आपके समर्थकों से ज्यादा पढ़ी लिखी हैं और समझदार हैं, जिस वजह से उन्हें तथ्यों की जांच करना बहुत अच्छे से आता है। कुछ दिनों पहले मैंने सोशल मीडिया पर आपका एक पोस्ट पढ़ा था, जिसमें अपने आस्था की बात की थी। वो पोस्ट पढ़ने के बाद मुझे बहुत अच्छा लगा था, लेकिन मेरा ये मानना है कि विश्वास एक ऐसी शक्ति है जिससे उजड़ी दुनिया में भी प्रकाश किया जा सकता है। मेरा आपसे एक निवेदन है, वो ये है कि एक महिला होने के नाते आप उन बेबस और पीड़ित लड़कियों के प्रति थोड़ी बहुत सहानुभूति दिखाए जो इस समय न्याय की मांग कर रही हैं। उन्हें राज्य के न्याय व्यवस्था और न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है। जय हिंद जय महाराष्ट्र। वीडियो शेयर करते हुए शर्लिन ने लिखा- हाय शिल्पा दीदी मेरा आप से निवेदन है कि पीड़ित लड़कियों के प्रति आप थोड़ी बहुत सहानुभूति दिखाएं। अपनी गलतियों को स्वीकार करने से कोई छोटा नहीं होता। शर्लिन का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।


बता दें राज की गिरफ्तारी 19 जुलाई को हुई। राज की गिरफ्तार फरवरी में दर्ज किए गए एक केस की जांच के बाद की गई थी। इसमें कुछ लड़कियों ने जबरन पॉर्न फिल्में बनवाए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस का दावा है कि पॉर्न फिल्मों के इस रैकेट को चलाने वाले सरगना राज कुंद्रा हैं। शर्लिन ने भी इसके बाद राज और उनकी कंपनियों पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए थे। शर्लिन ने यहां तक दावा किया था कि राज ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश भी की थी।


 

Content Writer

Parminder Kaur