VIDEO: शर्लिन चोपड़ा ने खरीदी इतनी मंहगी गाड़ी, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

5/14/2018 4:49:50 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रैस और प्लेब्वॉय मॉडल शर्लिन चोपड़ा कई बार सुर्खियों में रह चुकी हैं। लेकिन इस बार वह काफी अलग कारण से चर्चा में हैं।  दरअसल हाल ही में शर्लिन को एक कार गिफ्ट में मिली है, यह कार और किसी ने नहीं बल्कि शर्लिन ने खुद को ही  गिफ्ट की है। 

खबरों के मुताबिक इस कार की कीमत 87 लाख रुपए है। शर्लिन ने अपने इंस्टा पर अपनी नई कार के साथ कई सारी फोटो और वीडियो भी शेयर की हैं, जिसमें वह बहुत खुश नज़र आ रही हैं।

शर्लिन द्वारा शेयर की गई एक वीडियो में इस कार को खरीदने के बाद उनकी खुशी का साफ पता चल रहा है।

 इस वीडियो में जब एक रिपोर्टर उनसे कार को लेकर सवाल करती हैं तो वह जवाब देने से पहले ही नाचने लगती हैं और कहती हैं कि मैं ऐसा पूरा दिन कर सकती हूं।

 

A post shared by Sherlyn Chopra (@sherlynchopra) on


बता दें कि शर्लिन भारत की पहली ऐसी मॉडल है जिन्होंने प्लेब्वॉय मेगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म 'टाइमपास' से की थी। जिसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया।

 

Punjab Kesari