शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दर्ज कराई FIR, लगाया सेक्शुअल हैरेसमेंट और धोखाधड़ी का आरोप

10/16/2021 11:44:37 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनसमैन राज कुंद्रा का नाम पॉर्नोग्राफी केस में सामने आने के बाद अक्सर विवादित बयान देती रहती हैं, जिसे लेकर वो जल्द ही सुर्खियों में आ जाती है। अब तक शर्लिन राज कुंद्रा को लेकर कई चौकाने वाले खुलासे कर चुकी हैं। अब हाल ही में उन्होंने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ कथित तौर पर मैंटल और सेक्शुअल हैरेसमेंट और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि राज कुंद्रा ने न सिर्फ उनका शोषण किया बल्कि अंडरवर्ल्ड की धमकी भी दी। शर्लिन ने रोते हुए कहा कि अब वह डर-डरके नहीं जी सकतीं।

 


शर्लिन ने आगे कहा कि उनके लिए बात सिर्फ पेमेंट की नहीं बल्कि डर के माहौल में घुट-घुटकर जीने की है और वह ऐसे नहीं जी सकतीं। इस बारे में उन्होंने पुलिस को भी बताया। आज मैं नहीं डरूंगी। मैंने पुलिस से कहा कि मैं ऐसे डर-डरके नहीं जी सकती। बात सिर्फ पेमेंट की नहीं है। ये जो डर का माहौल बनाकर रखा है, उसे सहन नहीं कर सकती।'


वीडियो में शर्लिन ने शिल्पा शेट्टी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवाने के पीछे की वजह भी बताई। 

 

 

Content Writer

suman prajapati