साजिद खान के खिलाफ शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज कराई शिकायत, बोलीं-मी टू आरोपी को बिग बॉस से बेदखल करें

10/20/2022 10:29:35 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्ममेकर साजिद खान इन दिनों बिग बॉस में अपनी मौजूदगी को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। मीटू के आरोपी साजिद को लगातार शो से बाहर करने की मांग उठ रही है। कई एक्ट्रेस भी फिल्ममेकर को लेकर बड़े खुलासे कर उन्हें बिग बॉस 16 के घर से निकालने की गुहार लगा चुकी हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा साजिद खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंची। इस दौरान उन्होंने साजिद को शो से बाहर करने की मांग भी की।

 

 


मीडिया से बातचीत में शर्लिन चोपड़ा ने कहा, 'साजिद खान मी टू का आरोपी है। जो यौन उत्पीड़न करता है। उसके खिलाफ केस करने आई हूं। कई दिनों से बिग बॉस 16 के मेकर्स से निवेदन कर रहे है कि मी टू आरोपी साजिद खान को शो से बेदखल करें लेकिन वे हमारी बात को अनसुनी कर रहे है और हमारी पीड़ा को नहीं समझ रहे है। मैंने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को एक पत्र लिखकर शो के ब्रॉडकास्ट पर रोक लगाने की भी मांग की है, जब तक कि महिलाओं का उत्पीड़न करने वाला साजिद खान शो में रहता है।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

गौरतलब है कि साजिद खान पर कई एक्ट्रेस ने यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। जानकारी के लिए बता दें साल 2018 में #MeeToo कैंपेन के दौरान साजिद खान पर एक या दो नहीं बल्कि 9 महिलाओं ने यौन शोषण के संगीन आरोप लगाए थे। जिसमें मंदना करीमी और शर्लिन चोपड़ा जैसी कई एक्ट्रेस शामिल हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News