राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत करने मुंबई के जुहू थाने पहुंची शर्लिन चोपड़ा, काम के पैसे न देने का लगाया आरोप

10/14/2021 4:08:29 PM

मुंबई. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को पोर्न वीडियो बनाने के केस में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दो महीने बाद यानि 21 सितंबर को राज को जेल से रिहा किया गया था। राज इन दिनों अपने परिवार के साथ हैं। राज की गिरफ्तारी के बाद एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने राज को लेकर कई तरह के खुलासे और आरोप लगाए थे। अब शर्लिन राज के खिलाफ मुंबई पुलिस से शिकायत करने जुहू पुलिस स्टेशन पहुंच गई हैं। एक्ट्रेस अपने वकीलों के साथ जुहू पुलिस थाने पहुंची है।

शर्लिन का कहना है कि राज ने उनके काम के पैसे अभी तक नहीं दिए हैं। इसी सिलसिले में एक्ट्रेस मुंबई पुलिस में राज के खिलाफ FIR दर्ज करना चाहती हैं। शर्लिन अभी जुहू पुलिस थाने के अंदर गई हैं। बाहर आकर मीडिया से बात करेंगी।


बता दें राज की गिरफ्तारी के बाद शर्लिन ने राज के खिलाफ जबरदस्ती घर में घुसने और किस करने जैसे गंभीर आरोप लगा चुकी थे। एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि उन्हें एडल्ट इंडस्ट्री में लाने वाले राज कुंद्रा ही थे। 2019 से वो राज के एडल्ट ऐप्लिकेशन्स के लिए कंटेंट बना रही थी इसी दौरान राज एक बार उनके घर में घुस आए और शर्लिन के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। शर्लिन के राज पर यौन शोषण के आरोपों के बाद मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी। उन्होंने पुलिस को दिए अपने बयान में राज के खिलाफ कड़ी शिकायत दर्ज कराई। इस मामले की जांच के बाद राज के खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है।


जानकारी के लिए बता दें राज इन दिनों जमानत पर बाहर हैं और परिवार के साथ घर पर हैं। राज पर अपने साथियों की मदद से पोर्न फिल्में शूट करने और उसके कंटेंट को अलग-अलग कंपनियां बनाकर उससे मोटी रकम कमाने के आरोप लगे थे। हालांकि शिल्पा शेट्टी ने मुंबई पुलिस को दिए अपने बयान में इस बात से साफ इनकार कर दिया था कि उन्हें राज के इस गोरखधंधे का बारे में कोई जानकारी थी।

Content Writer

Parminder Kaur