बोल्ड तस्वीरें शेयर करने वाली शर्लिन चोपड़ा पहली बार नजर आई पूरे कपड़ों में

2/12/2018 6:00:01 PM

मुंबई:  'कामसूत्र 3डी' की अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर इंस्टा पर अपने जन्मदिन की तस्वीरें पोस्ट की हैं। खास बात है कि हमेशा बोल्ड तस्वीरें शेयर करने वाली शर्लिन ने पूरे कपड़े पहनकर तस्वीरें शेयर की है।  शर्लिन बेहद चर्चित हो गईं थी। शर्लिन का असली नाम मोना चोपड़ा है। हालांकि साल 2014 में इस फिल्म के निर्देशक रुपेश पॉल और शर्लिन चोपड़ा के बीच झगड़ा हो गया था, जिसकी वजह से शर्लिन सुर्खियों में रहीं थी।

 


बता दें कि इंस्टा पर इस समय शर्लिन के 477,000 फॉलोअर हैं। शर्लिन एमटीवी के शो Splitsvilla का भी हिस्सा रह चुकी हैं। शर्लिन की पिछली फिल्म 'वजह तुम हो' थी। शर्लिन फेमस शो बिग बॉस के तीसरे सीज़न का भी हिस्सा थीं।