निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस बनीं मिस यूनिवर्स 2023, सिर पर ताज सजते ही हुईं इमोशनल

11/19/2023 2:46:20 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. ‘मिस यूनिवर्स’ प्रतियोगिता का 72वां संस्करण शनिवार रात अल साल्वाडोर के सैन साल्वाडोर में जोस एडोल्फो पिनेडा एरिना में आयोजित किया गया, जिसमें मध्य अमेरिकी देश निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस ने ‘मिस यूनिवर्स’ का खिताब अपने नाम किया है। इस अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में उनके देश की यह पहली जीत है। प्रतियोगिता  में मिस थाईलैंड एन्टोनिया पोर्सिल्ड पहली रनर-अप और मिस ऑस्ट्रेलिया मोरया विल्सन दूसरी रनर-अप रहीं। ‘मिस यूनिवर्स’ बनी शेन्निस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर यह जानकारी शेयर की है।

शेन्निस पलासियोस अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पर पोस्ट किया, 'मिस यूनिवर्स 2023 शेन्निस पलासियोस हैं।' पलासियोस को अमेरिका की आर' बोनी गेब्रियल ने ताज पहनाया, जिन्होंने वर्ष 2022 के लिए मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था।  

पलासियोस ने 'मिस इंडिया' श्वेता शारदा सहित 83 अन्य देशों की प्रतिभागियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए यह खिताब अपने नाम किया है। वहीं, भारत की श्वेता शारदा शीर्ष 20 प्रतियोगियों की सूची में जगह बनाने में सफल रहीं। 

Content Writer

suman prajapati