इस साल अपना बर्थडे नहीं मनाएंगे शेखर सुमन, बोले ''मैं सुशांत के लिए इतना तो कर ही सकता हूं''

12/6/2020 11:17:53 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर शेखर सुमन सुशांत सिंह राजपूत केस में अपनी आवाज मुखर किए हुए हैं। अक्सर सोशल मीडिया के जरिए सुशांत के न्याय के लिए आवाज उठाते रहते हैं और उनके फैंस के दिलों में उनकी यादों को ताजा करते रहते हैं। बीते शनिवार में शेखर ने सुशांत को लेकर एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 


बता दें शेखर सुमन 7 दिसंबर को अपना बर्थडे मनाते हैं, लेकिन इस बार वो अपना बर्थडे नहीं सेलिब्रेट करेंगे और इसके पीछे का कारण है सुशांत सिंह राजपूत। जी हां, शेखर ने अपने ट्वीट में लिखा, मैं 7 दिसंबर को अपना बर्थडे नहीं मनाऊंगा। सुशांत के लिए कम से कम इतना तो मैं कर सकता हूं। किसी भी तरह के जश्न का मूड नहीं है। इसकी बजाय मैं यह प्रार्थना करूंगा कि सुशांत के दोषी पकड़े जाएं और जल्दी से यह केस बंद हो।'

'
इससे पहले भी शेखर सुमन सुशांत के लिए कई ट्विट्स कर चुके हैं और फैंस को कई तरह की अपील भी कर चुके है। दिवाली के मौके पर एक्टर ने ट्वीट कर फैंस से अपील की थी कि वो इस दिवाली सुशांत के न्याय की उम्मीद में दीए जलाएं।

 

वहीं थोडे दिनों पहले ही एक्टर ने कहा था कि उन्हें सुशांत केस में चमत्कार की आशा है और वो इसके लिए प्रार्थना करते हैं। 


याद दिला दें, सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। पहले इस मामले की जांच मुंबई पुलिस ने की थी। लेकिन अब इस केस की जांच सीबीआई, ईडी और एनसीबी जैसी एजेंसियां कर रही हैं।

suman prajapati