मुंबई जैसे शहरों पर शेखर सुमन ने साधा निशाना- ''यहां इंसान नहीं जानवर बसते, सब जंगल में भटक रहे''

5/16/2024 12:00:10 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर शेखर सुमन अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब हाल ही उन्होंने बड़े शहरों खासकर मुंबई में रहने वाले लोगों पर निशाना साधा है। एक्टर ने शहर के लोगों को जानवर बताते हुए कहा कि उन्हें आज भी उनका होमटाउन पसंद है। तो आइए जानते हैं शेखर ने शहर के बारे में और क्या कुछ कहा।

 


हाल ही में इंटरव्यू में जब शेखर सुमन से छोटे शहरों और मुंबई जैसे बड़े शहरों में अंतर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'ये शहर थोड़ी है? ये जंगल है। यहां इंसान नहीं बसते। यहां सब खौफनाक लोग हैं। यहां लोग रोबोट्स बन गए हैं। AI से बने रोबोट्स हैं। ये लोग बुत हैं, सब पत्थर हैं और ऐसा ही उनका दिल भी है और रूह भी है। जंगल में सब भटक रहे हैं, कोई कायदा कानून तो है नहीं। ये सब सिरफिरे लोग, इनको क्या कहा जाए। इनको इंसान कहने में शर्म आती है।'

 

शेखर सुमन ने आगे कहा कि उनके पास ऐसे लोगों के बीच रहने के अलावा और कोई चारा नहीं है। शेखर ने कहा, 'ऐसे में व्यक्ति को अपने लिए सेफ कॉर्नर तलाश कर सर्वाइव करने के अलावा कोई और चारा नहीं है। ताकि शांति से यहां रहा जा सके।'

बता दें, शेखर 1980 से मुंबई में रह रहे हैं। पटना से काम के सिलसिले में जब वो मुंबई आए तो उन्हें 15 दिन के अंदर ही एक्टिंग का ऑफर मिल गया था। 90 के दशक में उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए। हाल ही में उन्हें संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में भी देखा गया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News