अश्लील कॉमेडी करने वालों पर फुटा शेखर सुमन का गुस्सा, बोले- ''जो लोग अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को भूल जाते हैं, उन्हें जेल में डाल देना चाहिए''

6/11/2022 2:07:01 PM

मुंबई. एक्टर और होस्ट शेखर सुमन इन दिनों अपकमिंग कॉमेडी शो 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर इस शो के साथ काफी समय बाद टीवी पर वापसी कर रहे हैं। इस खबर को सुन फैंस काफी खुश हैं। इसी बीच एक्टर ने उन कॉमेडियन्स पर निशाना साधा है जो अपनी कॉमेडी में 'अश्लीलता और गंदे चुटकुलों' का प्रयोग करते हैं। हाल ही में शेखर ने एक इंटरव्यू में इसके बारे में बात की है। 


शेखर सुमन ने कहा- 'यह उचित है कि जो लोग अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की जिम्मेदारी को भूल जाते हैं, उन्हें जेल में डाल दिया जाता है। देवताओं का मजाक नहीं बनाया जाना चाहिए और जो उनके बारे में मजाक उड़ाते हैं उन्हें आसानी से छूटने नहीं देना चाहिए। अगर वे एक नए और मूल विचार के साथ आते है तो उनकी जीभ इतनी आसानी से नहीं चलेगी।'


इससे पहले शेखर सुमन ने कहा- कैसे साराभाई वर्सेस साराभाई और ये जो है जिंदगी जैसे शो भारत में सदाबहार हैं। उनके अपने शो देख भाई देख और मूवर्स एंड शेकर्स में कोई अश्लील हास्य नहीं था और फिर भी वे सफल रहे। मूवर्स एंड शेकर्स को देखिए हमने किसी अश्लीलता का सहारा नहीं लिया, फिर भी इसने 1000 से ज्यादा एपिसोड किए।


बता दें शेखर 1990 और 2000 के टॉक शो मूवर्स एंड शेकर्स के लिए जाने-जाते हैं। अब एक्टर बहुत जल्द 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' में नजर आने वाले हैं। इस शो में शेखर जज की भूमिका में नजर आएंगे। शेखर के साथ अर्चना पूरन सिंह भी जज की भूमिका में दिखाई देगी। ये शो द कपिल शर्मा शो की जगह लेगा और हर वीकेंड प्रसारित किया जाएगा। 

Content Writer

Parminder Kaur