Sushant case: सिद्धार्थ पिठानी के बदलते बयानों पर खुलकर बोले शेखर सुमन ''वो अभी तक सही से पिटा नही, इसलिए..

9/1/2020 12:28:07 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीबीआई काफी एक्शन में आई हुई है। एक्टर के फैंस को अब उस दिन का इंतजार है जब सुशांत को न्याय मिलेगा और उनकी आत्मा को शांति मिलेगी। फिलहाल जांच के बीच स्टार्स, सुशांत के परिवार और फैंस के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। खबर है कि सीबीआई जब मामले की पूछताछ कर रही है तो सुशांत के आरोपियों के स्टेटमेंट काफी बदल रहे हैं। अब इस बात पर शेखर सुमन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 


शेखर सुमन ने ट्वीट करते हुए लिखा ''पिठानी लगातार अपना बयान बदल रहा है क्योंकि वो अभी तक ठीक से पिटा नहीं। कस्टोडियस इंटेरोगेशन सबसे जरुरी है नहीं तो शिंदे के कहने पर ये सब सेंदी लगाते जाएंगे।''


वहीं शेखर ने आज सुशांत के फैंस की हिम्मत की तारीफ करते हुए भी एक ट्वीट किया और लिखा ''सभी सुशांत के वॉरियर्स की निस्संदेहता और दृढ़ता की प्रशंसा को सलाम करते हैं। इतने भ्रम और निराशावाद के बीच उन्होंने न्याय के लिए अपनी आवाज़ बुलंद की है। वे अनफ़िट और अनटाइड किए गए हैं। मैंने इतना प्यार किसी और के लिए नहीं देखा।''


एक्टर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 


 

suman prajapati