निधनः शेखर सुमन के सिर से उठा मां का हाथ, दुखी होकर एक्टर बोले- उनके स्वर्गीय होने से में अनाथ और तबाह हो गया

6/18/2021 3:20:52 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर शेखर सुमन की सिर पर फिर से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर के सिर पर से उनकी मां का हाथ उठ गया है। उनकी मां ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। मां के निधन एक्टर को बड़ा झटका लगा है। वह उनके चले जाने से काफी दुखी है। मां के निधन की जानकारी शेखर ने खुद फैंस को दी है। इस बात की जानकारी दी है कि बीते दिन उनकी मां ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

 



शेखर सुमन ने ट्वीट करते हुए लिखा- मेरी प्यारी मां जिसे मैं इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करता था। उसके स्वर्गीय होने से अनाथ और तबाह लग रहा है। हम सभी के लिए हर समय वहां होने के लिए धन्यवाद। मैं अपनी आखिरी सांस तक आपको याद करूंगा। आप सभी को प्रार्थना और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। 


वहीं शेखर के बेटे और एक्टर अध्ययन सुमन भी अपनी दादी के निधन से काफी दुखी हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा- 'हमारी प्यारी मां अब शांति में हैं। वह अब तक भी  सबसे मजबूत थी। वो अपनी अतिंम सांस तक लड़ी। केवल प्रार्थना और शांति।' 

 

बता दें, शेखर की मां किडनी प्रत्यारोपण की मरीज थी। वो तबीयत पिछले कुछ दिनों से काफी गंभीर थीं।

 

बता दें, इससे पहले भी शेखर सुमन के परिवार में को बड़ा झटका लगा था। बीते महीने एक्टर की सास कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया था, जिससे वह काफी दुखी नजर आए थे और अब मां के चले जाने से वह बिलकुल टूट गए हैं।


  

Content Writer

suman prajapati