अफगानिस्तान पर हुए तालिबानी कब्जे से दुखी स्टार्स, ट्वीट पर मांगी दुआएं

8/16/2021 2:18:18 PM

मुंबई: अफगानिस्तान में तालिबान का शासन हो गया है। अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की रवानगी के बाद तालिबान ने  अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा किया। तालिबानी लड़ाकों ने राजधानी काबुल को भी कब्जे में ले लिया। राष्ट्रपति भवन पर तालिबान का झंडा लहराने के बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी ने इस्तीफे की घोषणा कर दी और देश छोड़ दिया।

तालिबानी कब्जे के बाद अफगानिस्तान में स्थिति भयावह बनी हुई है।लोग बिना सामान लिए ही देश छोड़कर भाग रहे हैं। अब इस अफगानिस्तान महासंकट पर स्टार्स की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। देखें स्टार्स के ट्वीट...

 

एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने काबुल में बिताए अपने पलों को याद करते हुए लिखा-'काबुल में बड़ा होना अविस्मरणीय रूप से सुंदर था। जो हुआ वह दिल दहला देने वाला है। शांति का  पैगाम।' 

शेखर कपूर

बाॅलीवुड  निर्देशक शेखर कपूर ने लिखा-'अफगानिस्तान के लोगों के लिए स्पेशल दुआ। एक राष्ट्र विदेशी शक्तियों की औपनिवेशिक महत्वाकांक्षाओं से तबाह और नष्ट हो गया।#Afganistan'

आफताब शिवदासानी

बाॅलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी ने लिखा-'अफगानिस्तान की स्थिति बहुत चिंताजनक है। मेरा दिल अफगान लोगों के लिए है। इसकी स्थिरता के लिए प्रार्थना। #AfghanistanBurning #Taliban'
 

Content Writer

Smita Sharma