''फेयर एंड लवली'' क्रीम नाम बदलने के फैसले पर बोले शेखर कपूर '' अपनी नीयत साबित करो'', वायरल हो रहा ट्वीट

7/3/2020 1:49:25 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. हिंदुस्तान यूनीलिवर कंपनी ने बीते दिनों फेयर एंड लवली क्रीम का नाम बदलने की घोषणा की थी। उनका कहना था कि हमारा गोरे रंग को लेकर भेदवाव करने का उद्देश्य नहीं था। उन्होंने कहा था किर इस क्रीम का नाम ग्लो एंड लवली कर दिया जाएगा। कंपनी के इस फैसले के बाद बॉलीवुड के कई स्टार्स ने खुशी जताई थी। अब हाल ही में डायरेक्टर शेखर कपूर का कंपनी के इस फैसले पर ट्वीट सामने आया है। 


शेखर कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा, तो अब फेयर एंड लवली को ग्लो एंड लवली कहा जाएगा? कमॉन हिंदुस्तान लीवर. सालों से आप हमारे देश की लड़की की काली त्वचा पर रूड कमेंट करके उनका आत्मविश्वास तोड़कर फायदा कमाते रहे हो। अब अपनी नीयत साबित करके अपनी पैकेजिंग पर एक काले रंग की लड़की वाली तस्वीर लगाओ। शेखर कपूर के इस ट्वीट को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और रिट्वीट कर उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। 

एक यूजर ने रिट्वीट करते हुए लिखा, मैं तो उस दिन का इंतजार कर रहा हूं जब भारत में 'डार्क एंड लवली' का एक ऐड आएगा। दूसरे ने लिखा, लड़कियां ही नहीं मेरा एक दोस्त भी इंजीनियरिंग कॉलेज में आने तक ये क्रीम लगाता रहा था।

अन्य एक ने लिखा, 'उसका चेहरा अजीब सा हो गया था, फेयर एंड लवली को तो बैन कर दिया जाना चाहिए." किसी ने लिखा, 'सिर्फ लड़कियां ही क्यों सभी महिलाएं इसका शिकार हुई हैं. इन्हें तो माफी मांगनी चाहिए।"

Edited By

suman prajapati