शेखर कपूर ला रहे हैं कल्ट क्लासिक फिल्म Masoom का सीक्वल
6/6/2023 3:21:54 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारतीय सिनेमा में अगर आप निर्देशन की दुनिया में एक नाम लें जिसने सबसे ज़्यादा प्रभाव अगर अपने सिनेमा से डाला है तो वह प्रसिद्ध डायरेक्टर शेखर कपूर हैं। शेखर फिल्मों में अपने एक्सपेरिमेंट करने की अपनी क्षमता को बहुत अच्छे से सिल्वर स्क्रीन पर पेश करते हैं। और इसी रिस्क के कारण वह आज सबसे चहिते भी कहलाते हैं।
शेखर कपूर जिनकी फ़िल्म व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट की सफलता के बाद जल्द ही भारतीय सिनेमा में दोबारा निर्देशन की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। शेखर को अपनी फिल्म व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट के लिए विश्व भर में जबरदस्त रिस्पांस मिला।
जहा सिनेफाइल कपूर के इस नए प्रोजेक्ट को देखने के लिए बेताब हैं वहीं एक सूत्र ने बताया "शेखर कपूर काफी सफलतापूर्वक "मासूम... द न्यू जनरेशन की स्क्रिप्ट का निर्माण कर रहे हैं। यह फ़िल्म कल्ट क्लासिक "मासूम" का सीक्वल होगा। शेखर जल्द ही इस फ़िल्म की घोषणा कर सकते हैं। हालही में वह भारत में थे और आगामी फिल्म के प्रेप वर्क के लिए सावधानीपूर्वक कई मीटिंग्स का भी संचालन किया।"
जब कि "मासूम... द न्यू जनरेशन" की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर न करते हुए शेखर की इस फ़िल्म की प्रतीक्षा भारत और दक्षिण एशियाई प्रवासियों के बीच काफी है। शेखर कपूर द्वारा निर्देशित मासूम जो 21 अक्टूबर 1983 को रिलीज हुई थी उसे बड़े पर्दे पर उतरते ही भारतीय सिनेमा में कल्ट क्लासिक का दर्जा प्राप्त हुआ था। इतना ही नहीं शेखर की क्वीन और मिस्टर इंडिया जैसी फिल्मों ने भी इंडियन सिनेमा पर एक अलग ही छाप छोड़ी है, जिन्हें लोग आज भी उतनी ही उत्सुकता के साथ देखते और उनकी चर्चा करते हैं।
कपूर ने भारत में ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल स्टेज पर भी एलिज़ाबेथ और एलिज़ाबेथ: द गोल्डन ऐज जैसी फिल्मों से सिनेमा का लैंडस्केप ही बदलकर रख दिया। और इतना ही नहीं सिनेमा के प्रति अपनी कला और निष्ठा के कारण सिनेमा का सबसे बड़ा अवार्ड ऑस्कर भी अपने नाम किया। मेनस्ट्रीम सिनेमा द्वारा खोजे जाने से पहले ही टैलेंट्स को पहचानने की परख की कला के कारण शेखर ने केट ब्लैंचेट, एड़ी रेडमायने और हीथ लेजर जैसे दिग्गजों के साथ उम्दा काम किया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
अरुणाचल के एथलीटों को वीजा न मिलने पर खेल मंत्री का सख्त रूख, एशियाई खेलों के लिए चीन दौरा रद्द किया

Recommended News

Lalita Saptami: सुख-शांति का जीवन जीना चाहते हैं तो आज करें ये पाठ

Durva Ashtami: आज दूर्वा के साथ इस विधि से करें श्री गणेश की पूजा, मन चाहे सुख की होगी प्राप्ति

पहली बार रखने जा रहे हैं Radha Ashtami का व्रत, तो जाने लें ये नियम

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रद्द किया चीन का दौरा, अरुणाचल के तीन खिलाड़ियों को वीजा नहीं दे रहा ड्रैगन