डायरेक्टर शेखर कपूर का बड़ा फैसला, फिल्म ''पानी'' को सुशांत सिंह राजपूत के नाम करेंगे समर्पित

7/22/2020 2:42:20 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है। सुशांत की असामयिक मौत के बाद सोशल मीडिया पर स्टार्स के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। स्टार्स से लेकर नेता तक आए दिन सुशांत को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं और आए दिन एक नया खुलासा सामने आता है। अब हाल ही में सुशांत के करीबी दोस्त और डायरेक्टर शेखर कपूर ने फिल्म 'पानी' को सुशांत को समर्पित करने की घोषणा की।

अब हाल ही में शेखर कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''अगर आप भगवान और क्रिएटिविटी के साथ जर्नी शुरू करना चाहते हैं तो आपको विनम्रता के साथ भक्ति के हर स्टैप पर चलना होगा।  भगवान की कृपा से 'पानी' एक दिन बन ही जाएगी। अगर ऐसा होता है, तो मैं इसे सुशांत को समर्पित करूंगा। लेकिन इसे ऐसे पार्टनर्स के साथ बनाना होगा जो विनम्रता की राह में चलते हों, न कि अहंकार की।''

 

 

बता दें बीते दिनों पुलिस को दिए गए बयान में डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने बताया था कि फिल्म 'पानी' को लेकर क्रिएटिव दिक्कतें सामने आ गई थीं। इसी वजह से ये फिल्म बंद हुई थी। ‘पानी’ को नहीं बनाने का फैसला सुशांत सिंह की वजह से नहीं बल्कि शेखर कपूर से क्रिएटिव मतभेदों के चलते लिया। इस फिल्म के बंद होने बंद होने से सुशांत का कोई लेना देना नहीं था।

 

 

Edited By

suman prajapati