सुशांत सुसाइड केस में अहम कड़ी है शेखर कपूर,निर्देशक का पुलिस ने ईमेल पर लिया बयान

7/9/2020 1:39:50 PM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले की पुलिस गर एंगल से जांच कर रही हैं। सुशांत के सुसाइड केस में अब तक पुलिस 35 लोगों का बयान दर्ज कर चुकी है, जिनका एक्टर के साथ प्रोफेशनल संबंध रहा था। वहीं अब इस मामले की ताजा अपडेट ये हैं कि मुंबई पुलिस  ने निर्देशक शेखर कपूर से ईमेल संपर्क किया है। वहीं शेखर कपूर ने भी ईमेल कर पुलिस को उनके सभी सवालों का जवाब दिया है।

PunjabKesari

सूत्रों के मुताबिक, शेखर कपूर फिलहाल उत्तराखंड में हैं। मुंबई पुलिस चाहती थी कि वो पुलिस स्टेशन में आकर अपना बयान दर्ज करवाएं। लेकिन शेखर आ नहीं सके। जिसके बाद पुलिस ने ईमेल कर उनसे संपर्क किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उनके जवाब में कोई खास जानकारी नही है जो प्रोफैशनल  रंजीश को साबित कर सके हालांकि पुलिस सूत्रों के मुताबिक शेखर कपूर से कहा गया है कि वो मुंबई आकर अपना बयान दर्ज करवाएं।

PunjabKesari

 

शेखर कपूर सुशांत सिंह आत्महत्या केस की अहम कड़ी हैं। सुशांत के निधन के बाद शेखर कपूर ने ही सबसे पहले चौंकाने वाला खुलासा किया था। शेखर कपूर ने ट्वीट कर लिखा था कि फिल्म बंद होने का बाद सुशांत उनके कंधे पर सिर रखकर रोए थे।

PunjabKesari

शेखर ने लिखा था कि सुशांत किस दौर से गुजर रहे थे यह वह जानते थे। इसके अलावा शेखर उनके साथ पानी नामक फिल्म भी बना रहे थे जो बीच में टल गई। बाद में यशराज फिल्मस के मालिक आदित्य चोपड़ा और शेखर कपूर की बीच क्रिएटिव डिफ्रेंसिस होने के बाद यह फिल्म डिब्बा बंद हो गई थी।

PunjabKesari

बता दें कि इससे पहले निर्देशक संजय लीला भंसाली से पुलिस ने करीब 4 घंटे पूछताछ की थी। पुलिस जानना चाहची थी कि क्या वाकई भंसाली की फिल्मों से सुशांत को किसी शख्स के दबाव की वजह से निकाला गया था? भंसाली ने भी पुलिस को दिए बयान में कहा है सुशांत ने 'पानी' फिल्म की वजह से उनकी फिल्मों 'रामलीला' और  'बाजीराव मस्तानी' में काम करने से मना कर दिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News