ये हैंडसम हंक निभाएगा नक्ष का किरदार, करता है लाखों लड़कियों के दिलों पर राज

12/30/2018 12:57:47 PM

मुंबई: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' छोटे पर्दे का सबसे लोकप्रिय शो है।  यह शो टीआरपी लिस्ट में हमेशा ही टाॅप में रहता है। बीते दिन खबरें आईं थी कि सीरियल में नक्ष का किरदार निभाने वाले ऋषि देव ने इस शो को अलविदा कह दिया है।

इस खबर के बाद शो के फैंस को काफी झटका लगा। हाल ही में इससे जुड़ी नई खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो सीरियल में अब नए नक्ष की एंट्री होने जा रही है। 

शहजाद शेख बनेंगे नक्ष

खबरों की मानें तो नक्ष के किरदार के लिए शहजाद शेख को साइन किया गया है। बता दें कि शहजाद को हाल ही में टीवी सीरियल 'बेपनाह' में देखा था। इस टीवी शो के लीड स्टार जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा थे। वहीं शहजाद हर्षद के भाई अर्जुन हुड्डा के किरदार में थे। इस सीरियल के जरिए उन्होंने करोड़ों लड़कियों के दिल जीते थे। 

बता दें कि इन दिनों सीरियल में नायरा की प्रैंगनेंसी का ट्रैक चल रहा है। नायरा और कार्तिक नई जिम्मेदारी के लिए जहां खुद को तैयार कर रहे हैं तो वहीं नायरा की मेडिकल कंडीशन इसमें मुश्किलें खड़ी कर रही है।

इतना ही नहीं पोते की चाहत में कार्तिक की दादी नायरा का मेजिकल टेस्ट कर करवाने चली जाती हैं। खैर अब देखना यह है कि जब नायरा और कार्तिक को दादी की साजिशों के बारे में पता चलेगा तो क्या होगा।
 

Konika