'बिग बाॅस' की 'जान' है 'पंजाब की कैटरीना कैफ',सिंगर हिमांशी खुराना संग कॉन्ट्रोवर्सी कर बटौरी थीं सु

1/27/2020 11:57:21 AM

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' की कंटेस्टेंट और पंजाबी सिंगर शहनाज कौर गिल 27 जनवरी 26वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैँ। फिलहाल शहनाज बिग बॉस के घर में हैं, तो वह वहीं अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी।

इस शो में आने के बाद पंजाब की कैटरीना यानि शहनाज जबरदस्त हिट हो गई हैं। शहनाज पंजाब की फेमस सिंगर हैं, लेकिन उन्हें जबरदस्त पहचानकलर्स के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' ने दी है। आज शहनाज के बर्थडे पर जानें उनकी जिंदगी के जुड़ी खास बातें

शहनाज का जन्म पंजाब में हुआ है। उन्होंने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से बी कॉम किया। शहनाज साल 2015 में अपने करियर की शुरुआत की। 2015 में शहनाज़ का एक गाना रिलीज हुआ था 'शिव दी किताब' ये गाना काफी सुपरहिट रहा था। इस गाने के बाद शहनाज को काफी पहचान मिली। शहनाज अब तक कई गानों में नजर आ चुकी हैं। शहनाज ने कई गाने भी गाए हैं। उनका साॅन्ग वेहम, साइड वाॅक, रेंज काफी चर्चा में हैं।  

करियर के लिए छोड़ा था घर

बिग बाॅस के घर में शहनाज ने अपने घर छोड़ने की वजह भी बताई। दरअसल, शो में खई बार शहनाज पर उनके घर से भाग जाने को लेकर सवाल किए गए थे। वहीं कुछ दिन पहले शहनाज ने इन सब बातों पर जवाब दिए।शहनाज ये सब बातें आसिम, रश्मि और विशाल से बताईं। विशाल ने जब शहनाज से पूछा-'तेरे घरवालों ने बोला नहीं? शादी करने के लिए।' तब शहनाज ने कहा- 'बहुत बार हुआ है। मैं अपने स्टैंड पर खड़ी रही हूं। मैंने नहीं करवानी।' शहनाज ने आगे कहा-'जब से मैं इंडस्ट्री में आई हूं, कितने देर मेरे पापा जाते थे शूट पे।

उसके बाद मैंने ऐसा कटऑफ किया घरवालों के साथ क्योंकि वहां पर रहकर मुझे बहुत मुश्किल आ रही थी। डेली शूट पर जाना। कभी किसी को मनाऊं,पापा मुझे छोड़ आओ। रोज कलेश होते थे मेरे घर पे। क्या कर रही है? छोड़ दे ये काम। नहीं मैंने कई प्रोजैक्ट्स पकड़ रखे थे और मेरे घर पे कलेश होता था कि छोड़ने कौन जाएगा।' प्रोडक्शन वाले यहां नहीं आएंगे ना। गांव में। चंडीगढ़ में शूट है। मैंने कहा बहुत हो गया। ये तेरी शादी कर देंगे। तेरा जीना हराम कर देंगे। कल को तू किसी के पास गई शादी करके, तेरी तो निभेगी नहीं वहां पे। तेरे तो दिमाग में वही बैठा हुआ है कि एक्टिंग लाइन में जाना है। ऐसा भागी, वापस नहीं आई 3-4 साल तक। वहीं अब मेरी सक्सेस देखकर मेरे घरवाले काफी खुश हैं। घरवाले खुश कि तेरा नाम बना हुआ है।'


 

हिमांशी खुराना के साथ कॉन्ट्रोवर्सी  

'बिग बॉस 13' में आने से पहले शहनाज की पंजाबी की फेमस सिंगर और 'बिग बॉस 13' की एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना के साथ एक कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। इस  कॉन्ट्रोवर्सी  के बाद शहनाज काफी सुर्खियों में थीं। शहनाज ने अपने स्नैपचैट अकाउंट से खुद की एक वीडियो शेयर की थी जिसमें उन्होंने हिमांशी के गाने की जमकर बुराई की थी। वहीं शहनाज के ऐसे बर्ताव के बाद हिमांशी ने भी अपनी इंस्टाग्राम लाइव वीडियो में शहनाज को करारा जवाब दिया था।

इसके बाद दोनों की लगातार वीडियो सामने आने लगीं जिसमें एक दूसरे पर शब्दों के वार किए गए थे। इस कॉन्ट्रोवर्सी के बाद शहनाज को काफी टाइम तक को कोई काम नहीं मिला। ऐसा कहा जाता है कि इस कॉन्ट्रोवर्सी के बाद शहनाज काफी टूट गईं थीं और डिप्रेशन का शिकार हो गईं थीं। 

 

बिग बाॅस की जान है शहनाज 

शहनाज बिग बॉस 13 की सबसे बड़ी एंटरटेनर कही जाती हैं।उनका क्यूट अंदाज, उनकी मस्ती, उनका डांस, उनकी अदा, उनकी हंसी, लोगों को काफी पसंद आती हैं। शहनाज ने घर में इंटरटेरमेंट का तड़का लगाया। शहनाज और सिद्धार्थ की 'बिग बॉस 13' की सबसे चर्चित और फेरवरेट जोड़ी है।

शहनाज और सिद्धार्थ की दोस्ती और उनकी नोक-झोंक को भी फैंस ने काफी पसंद किया। फैंस उन्हें सिडनाज नाम दिया है। शहनाज के इसी चुलबुले पन पर आम लोग ही नहीं सेलिब्रेटीज भी दीवाने हैं। अगर ऐसा हा जाए कि शहनाज इस सीजन की जान है तो इसमें कुिछ गलत नहीं होगा।   

जीत सकती हैं बिग बाॅस 13 की ट्राॅफी 

फैंस शहनाज  को टाॅप 4 में देखते हैं। वहीं बिग बाॅस की पूरी जर्नी की बात करें तो शहनाज के जीतने के काफी चांस हैं। खैर बिग बाॅस 13 की ट्राॅफी कौन अपने नाम करेगा ये तो 15 फरवरी को ही पता चलेगा।

Smita Sharma