Bigg Boss: पहली बार घर से भगाने पर उठे सवाल पर बोली शहनाज, कहा-''रोज कलेश होता था''

1/26/2020 12:29:16 PM

मुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बाॅस 13' अब सक सबसे सफल सीजन है। शो के कंटेस्टेंट के लड़ाई-झगड़े, नोंक-शोंक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। शो के फिनाले में तीन हफ्ते बचे हैं और अभी 9 कंटेस्टेंट घर में हैं। इस बार  शहनाज और सिद्धार्थ को छोड़कर पूरा घर नॉमिनेट था। सलमान खान ने वीकेंड में वार में आकर तीन घरवालों को सुरक्षित कर दिया। इसमें आसिम रियाज, विशाल आदित्य सिंह और माहिरा शर्मा का नाम शामिल है।

'वीकेंड के वार' में सलमान ने घरवालों के झगड़ों को सुलझाने की भी कोशिश की। सलमान के सामने पहली बार सिद्धार्थ और शहनाज भी लड़ते दिखे। दरअसल, कुछ दिन पहले तक दोनों अच्छे दोस्त थे लेकिन जबसे शहनाज ने आसिम की टीम का साथ देना शुरू किया है तबसे सिद्धार्थ ने उनसे बात करना बंद कर दी। साथ ही दोनों के बीच टास्क के दौरान भी जमकर झगड़े हुए।

झगड़े के दौरान पारस ने शहनाज को कहा था कि तुम तो घर से भागी हुई हो। वहीं सिद्धार्थ ने भी कहा था कि जो मां-बाप की नहीं हो सकी, वह किसी और की क्या होगी। शहनाज को ये बात बहुत बुरी लगी थी। वो रोई भी थीं। वहीं हाल ही में शहनाज ने अपने घर से भागने की वजह बताईं। शहनाज ये सब बातें आसिम, रश्मि और विशाल से बताईं। विशाल ने जब शहनाज से पूछा-'तेरे घरवालों ने बोला नहीं?

शादी करने के लिए।' तब शहनाज ने कहा- 'बहुत बार हुआ है। मैं अपने स्टैंड पर खड़ी रही हूं। मैंने नहीं करवानी।' शहनाज ने आगे कहा-'जब से मैं इंडस्ट्री में आई हूं, कितने देर मेरे पापा जाते थे शूट पे। उसके बाद मैंने ऐसा कटऑफ किया घरवालों के साथ क्योंकि वहां पर रहकर मुझे बहुत मुश्किल आ रही थी। डेली शूट पर जाना। कभी किसी को मनाऊं,पापा मुझे छोड़ आओ। रोज कलेश होते थे मेरे घर पे। क्या कर रही है? छोड़ दे ये काम। नहीं मैंने कई प्रोजैक्ट्स पकड़ रखे थेऔर मेरे घर पे कलेश होता था कि छोड़ने कौन जाएगा।

'प्रोडक्शन वाले यहां नहीं आएंगे ना। गांव में। चंडीगढ़ में शूट है। मैंने कहा बहुत हो गया। ये तेरी शादी कर देंगे। तेरा जीना हराम कर देंगे। कल को तू किसी के पास गई शादी करके, तेरी तो निभेगी नहीं वहां पे। तेरे तो दिमाग में वही बैठा हुआ है कि एक्टिंग लाइन में जाना है। ऐसा भागी, वापस नहीं आई 3-4 साल तक। वहीं अब मेरी सक्सेस देखकर मेरे घरवाले काफी खुश हैं। घरवाले खुश कि तेरा नाम बना हुआ है।'

 

Smita Sharma