कोरोना प्रकोप के बीच हाॅस्पिटल एडमिट हुई शहनाज गिल की दादी, अस्पताल से वायरल हुई ये तस्वीर

5/7/2020 8:34:05 AM

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' की कंटेस्टेंट और पंजाबी सिंगर शहनाज गिल अक्सर अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच हाल ही में उनकी फैमिली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरें हैं कि शहनाज की दादी की हेल्थ छीक नहीं हैं, जिस वजह से उन्हें हाॅस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। इस बात की जानकारी खुद शहनाज के पापा संतोख सिंह ने दी हैं।

उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शहनाज की दादी हाॅस्पिटल के बैड पर बैठी दिख रही हैं। कोरोना से बचाव के लिए उन्होंने मास्क लगाया है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने बताया कि उनकी मां यानि शहनाज की दादी में लीवर प्राॅब्लम हैं जिस वजह से ने हाॅस्पिटल में एडमिट हैं। 


बता दें कि जब शहनाज बिग बाॅस के घर में थी तब वह अक्सर अपनी दादी के बारे में बात करती हैं। शहनाज BB13 के सबसे लोकप्रिय प्रतियोगियों में से एक हैं। एक्ट्रेस ने अपनी चुलबुली हरकतों से सभी का मनोरंजन किया और फैंस नेउनकी मासूमियत के लिए प्यार किया गया। सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी बॉन्डिंग को फैंस काफी पसंद करते हैं। 

Smita Sharma