मल्टीकलर के काफ्तान में शहनाज का गाॅर्जियस लुक, ''पंजाबी कुड़ी'' का लुक देख फैंस हुए दीवाने

8/8/2020 1:38:25 PM

मुंबई: एक्ट्रेस और 'बिग बाॅस 13' की एक्स कंटेस्टेंट शहनाज कौर गिल इन दिनों अपने फोटोशूट्स को लेकर काफी चर्चा में हैं। 'द पंजाबी कुड़ी' अपने हर लुक्स से फैंस को इंप्रेस करती हैं। अपने क्यूट और मासूम पर्सनालिटी की वजह से शहनाज करोड़ों दिलों की धड़कन बन गईं हैं।

हाल ही में शहनाज ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शहनाज का 'काफ्तान' पहने गाॅर्जियस  लुक देखने को मिल रहा है।

मल्टी कलर की ये ड्रेस शहनाज की खूबसूरत को और भी निखार रही हैं। शहनाज ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप से पूरा किया है। इसके साथ उन्होंने हैवी ज्वैलिरी कैरी की है। शहनाज का ये लुक आप उनपर एक बार फिर मर मिटेंगे। 

काम की बात करें तो शहनाज का हाल ही में टोनी कक्कड़ के साथ कुर्ता पजामा साॅन्ग आया है। इस साॅन्ग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

 

Smita Sharma