सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर भावुक हुईं शहनाज, कहा-''मुश्किल है आर्टिस्ट की लाइफ''

6/22/2020 1:49:17 PM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को चाहे 1 हफ्ता हो गया है लेकिन उनके चाहने वाले अभी भी सदमे में हैं। एक्टर के परिवार पर तो दुखों का पहाड़ टूटा ही है लेकिन फैंस भी गम में डूबे हैं। सुशांत के फैंस उनके लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। हर कोई सुशांत के सुसाइड करने से हैरान है। वहीं 'बिग बॉस 13' में नजर आ चुकी पंजाबी सिंगर और माॅडल शहनाज गिल भी सुशांत के सुसाइड से सदमे में हैं।

शहनाज अपने इंस्टा लाइव में सुशांत के बारे में बात करते हुए रोने लगीं।दरअसल, शहनाज हाल ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ लाइव चैट कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने सुशांत के बारे में बात की। शहनाज ने कहा-'एक एक्टर की की जिंदगी बहुत ही मुश्किल होती है। हमें खुद नहीं जाना चाहिए, जब टाइम आए तब जाना चाहिए। जितनी लाइफ है उतनी जी लेनी चाहिए।'शहनाज गिल के इंस्टा लाइव पर उनके फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

खुद भी डिप्रेशन का शिकार रह चुकी हैं शहनाज


जानकारी के लिए बता दें कि जब शहनाज की पंजाबी सिंगर हिमांशी खुराना संग कंट्रोवर्सी हुई थी तो वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। उन्हें कई हद तक पंजाबी इंडस्ट्री से काम मिलना बंद हो गया था। वहीं बिग बाॅस 13 के दौरान शहनाज ने अपनी क्यूटनेस और चुलबुले अंदाज से फैंस का दिल जीता और अपनी अलग पहचान बनाईं। 

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत की मौत से दुखी परिवार ने इसमें सीबीआई जांच की मांग की है। मुंबई पुलिस भी 3 अलग-अलग टीमें बनाकर गहनता से जांच में जुटी है। अब तक इस मामले में सुशांत की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड रेया चक्रवर्ती, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और सुशांत के फ्लैटमेट व करीबी दोस्त सिद्धार्थ पिटानी समेत कई लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

Smita Sharma