पिता संतोख सिंह ने दी बेटी शहनाज को बर्थडे की बधाई, वीडियो में लाडली के लिए कही ये बात

1/27/2021 1:15:58 PM

मुंबई: 'बिग बॉस 13' की सबसे पाॅपुलर कंटेस्टेंट शहनाज गिल  27 जनवरी को अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। वहीं बेटी शहनाज के बर्थडे पर पिता संतोख सिंह सुख का वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

वीडियो में संतोख सिंह बेटी शहनाज और उनके फैन्स को विश करते दिखाई दे रहे हैं। वह कहते हैं-आप लोग शहनाज को बहुत प्यार करते हो और मैं चाहता हूं कि ऐसे ही प्यार देते रहो।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Spotboye (@spotboye_in)

कुछ महीने पहले ही शहनाज के पिता ने बयान दिया था वह उनसे नाराज हैं। दरअसल,  शहनाज शूटिंग के सिलसिले में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ पंजाब गई और घर नहीं पहुंची तो पिता की नाराजगी की खबरें आई थी। उस वक्त संतोख सिहं ने कहा था कि वह शहनाज से कभी बात नहीं करेंगे हालांकि कुछ दिनों बाद ही शहनाज के पिता का बयान आया था कि उन्होंने अपनी बेटी को माफ कर दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

सिद्धार्थ और परिवार संग सेलिब्रेट किया बर्थडे 

वहीं शहनाज के बर्थडे का मिड नाइट सेलिब्रेशन सिद्धार्थ शुक्ला और उनकी फैमिली के साथ हुआ। बर्थडे सेलिब्रेशन के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर हैं। एक वीडियो में जहां शहनाज केक काट रही हैं। वहीं दूसरी वीडियो में सिद्धार्थ शहनाज को बर्थडे बम्स देते दिख रहे हैं। वह शहनाज को उठाकर पूल में फेंक देते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस भी पंजाब की कैटरीना पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News