Video:बेटी शहनाज के साथ मनमुटावों की खबरों पर पिता संतोख का बयान, कहा- ''मैं उससे नाराज नहीं हूं लेकिन...

11/13/2020 2:06:37 PM

मुंबई: 'बिग बाॅस' फेम शहनाज गिल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। बीते दिनों टीवी के गलियारों में ये खबर आग की तरह फैली थी कि शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह अपनी लाडली से काफी नाराज हैं। इनता ही नहीं खबर थी कि उन्होंने शहनाज से कभी बात ना करने की कमस खाई है।

दरअसल, शहनाज हाल ही में शहनाज सिद्धार्थ के साथ चंडीगढ़ में अपना नया म्यूजिक वीडियो शूट करने पहुंची थीं लेकिन उन्होंने इस बात की जानकारी अपने पिता को नहीं दी थी, जिसके बाद खबरें आईं कि संतोख सिंह इसी बात को लेकर बेटी से नाराज हैं। वहीं अब इन खबरों को लेकर शहनाज के पिता ने चुप्पी तोड़ी है।

संतोख सिंह सुख ने एक वीडियो जाकी कर कहा कि वो अपनी बेटी से नाराज नहीं हैं। उनके बयान को अलग रंग देकर पेश किया जा रहा है। संतोख सिंह ने कहा-  हां, मैं शहनाज से नाराज था कि वह घर नहीं आई। लेकिन वह मेरी बेटी है। मैं उससे प्यार करता हूं। मैंने कुछ लोगों से मिलवाने का वादा किया था। ये वो लोग थे, जिन्होंने बिग बॉस 13 के दौरान काफी मदद की थी। वह एक साल से घर नहीं आई, ऐसे में गुस्सा हो गया है। लोग कह रहे हैं मेरे पास उसके मैनेजर का नंबर नहीं हैं। ये गलत है। मेरे पास सबका नंबर है।' संतोख सिंह सुख के पिता का यह वीडियो कई लोगों को चौंका रहा है।

बता दें कि इससे पहले शहनाज के पिता ने इन खबरों को हवा देने वालों पर काफी भड़के थे। उन्होंने इस बात को बढ़ाने वालो को चेतावनी दी है। संतोष सिंह सुख ने दबे शब्दों में परिवार के मामले को पूरी दुनिया में उछलाने वालों के लिए इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर लिखा था- 'छोटी सी बात को इतना बड़ा मत बनाओ कि किसी के घर में आग लग जाए।

Smita Sharma