बिग बॉस 13 फेम शहनाज के पिता पर लगा गंभीर आरोप, गनपॉइंट की आड़ में किया करीबी महिला से दुष्कर्म

5/21/2020 1:43:32 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बिग बॉस 13 के फेम शहनाज गिल के फैंस के लिए शॉकिंग न्यूज सामने आई है। खबर है कि शहनाज के पिता संतोख सिंह पर दुष्कर्म मामले में केस दर्ज हुआ है। एक महिला ने उनके पिता पर रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है और पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।

 

शिकायत के अनुसार, शहनाज के पिता ने महिला को गन पायंट पर धमकाया और फिर दुष्कर्म को अंजाम दिया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस संतोख की तालाश में जुटी हुई है और छापामारी कर रही है।


जिस महिला ने ये आरोप लगाया है वह संतोख सिंह की करीबी रिश्तेदार बताई ज रही है। इस मामले के पर अभी शहनाज के परिवार की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना को अंजाम 14 मई को दिया गया, लेकिन पुलिस ने पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद 19 मई को मामला दर्ज किया।
बता दें शहनाज के पिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी बेटी से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं। संतोख सिंह सिख जाट परिवार से ताल्लुक रखते हैं और अपनी फैमिली के साथ अमृतसर में रहते हैं। उनके दो बच्चे हैं- शहनाज गिल और शेहबाज बादशाह।

Edited By

suman prajapati