बेटी शहनाज के ''स्वयंवर'' करवाने पर मेकर्स पर भड़के पिता संतोख, बोले-'' ये नहीं माने तो लूंगा शिवसेना की मदद''

2/15/2020 5:05:16 PM

मुंबई: रियालिटी शो 'बिग बॉस 13' का आज ग्रैंड फिनाले हैं। शो में जहां पारस छाबड़ा ने 10 लाख रुपये लेकर शो को अलविदा कह दिया है। वहीं कंटेस्टेंट आरती सिंह सिंह भी घर से बेघर हो गई हैं। वहीं खबरें हैं कि रश्मि भी घर से आउट हो गईं हैं। अब शो में 3 फाइनलिस्ट सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, आसिम रियाज शामिल हैं। वहीं शो के खत्म होने से पहले ही मेकर्स ने घर के दो अहम सदस्यों के साथ नए शो का ऐलान कर दिया है।

इस नए शो में शहनाज गिल और पारस छाबड़ा स्वयंवर करते दिखेंगे। शो 14 फरवरी को शुरु हो रहा है। हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया था। इस प्रोमो वीडियो में शहनाज दुल्हन बनी दिख रहे हैं। उन्होंने सभी को 17 फरवरी का निमंत्रण दिया है। शहनाज भले ही शो के तुरंत बाद शादी करने के लिए तैयार दिख रही हैं लेकिन ऐसा लग रहा है उनके पिता संतोष सिंह सुख को मेकर्स की ये बात पसंद नहीं आई है।

शहनाज के पिता ने मीडिया से बात करते हुए मेकर्स पर नाराजगी जताई है। ट्विटर हैंडल 'द खबरी' ने हाल ही में एक ट्वीट शेयर किया है। ट्वीट पर लिखा-'शॉकिंग, शहनाज गिल के पिता स्वयंवर अरेंज करने को लेकर मेकर्स पर भड़के हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शहनाज के पिता संतोख सिंह गिल कि वो ये होने नहीं देंगे। अगर ऐसा होता है तो वो शिवसेना की मदद लेंगे। शहनाज के पिता शिवसेना के सदस्य हैं।'

शहनाज के पिता ने कहा-टचैनल के साथ हमारी मीटिंग है। अगर चैनल नहीं माना तो हम इसके लिए महाराष्ट्र की बड़ी पार्टी शिवसेना की मदद लेंगे।' शहनाज के पिता ने आगे कहा-'मेरी बेटी को कैटरीना कैफ से राखी सावंत बनाना चाहते हैं। मेरी बेटी की ये शादी नहीं होने दूंगा। इन लोगों को पता था कि शहनाज शो जीत सकती है लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला को शो जिताने के लिए मेकर्स ने ये प्लानिंग की है।

इसी वजह से शो का प्रोमो पहले ही जारी कर दिया गया है जिससे शहनाज को कम वोट मिले। 'मेकर्स ने शहनाज को पूरे सीजन के केवल 10 लाख रुपये दिए हैं। 10 लाख देकर वो मेरी बेटी से क्या-क्या नहीं करवा रहे हैं। बाकी लोगों ने दो-ढाई करोड़ तक लिया है लेकिन उतना योगदान नहीं दिया। मैं 15 तारीख को मिलूंगा इसके बाद उसे वापस लेकर पंजाब चला जाऊंगा।'

Smita Sharma