मुंबई के मानसून का जमकर लुफ्त उठा रही हैं शहनाज गिल, देखें पंजाब की कैटरीना की ये खास वीडियोज
6/22/2020 1:02:52 PM
मुंबई: पंजाबी सिंगर और माॅडल शहनाज गिल 'बिग बाॅस 13' के बाद खूब सुर्खियां बटोरीं रही हैं।। घर से निकलने के बाद वह सोशल मीडिया पर भी काफी धमाल मचा रही हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
बता दें कि लाॅकडाउन की वजह से शहनाज अपने घर पंजाब नहीं जा पाई और अकेले मुंबई में रह रही हैं। ऐसे में जैसे ही सरकार ने कुछ छूट दी तो वह मुंबई के मानसून का मजा लेने के लिए सैर सपाटे पर निकल गईं। इस दौरान की वीडियोज उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं। शहनाज की ये वीडियोज सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।
शनिवार को शहनाज को मुंबई के अंधेरी इलाके में स्पाॅट किया गया था। इस दौरान वह येलो कलर की फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में बेहद ही क्यूट लग रही हैं। शहनाज ने इस दौरान अपनी सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए मास्क लगाया था।
अनलॉक-1 का ऐलान होने के बाद ये पहली बार है जब बिग बॉस फेम शहनाज गिल की तस्वीरें बाहर से सामने आई हैं। इन तस्वीरों में शहनाज गिल काफी बदली-बदली नजर आ रही हैं। खबरों की मानें तो घर से बाहर निकलकर शहनाज एक मीटिंग के लिए कॉफी शॉप पर गई थीं। 'बिग बॉस 13' में आने के बाद शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। उनका हैशटैग अकसर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता है।