Tik-Tok पर छाया ''पंजाब की कैटरीना'' का Hand Wash Challenge, दिशा-भारती ने भी फैंस को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

4/8/2020 11:51:23 AM

मुंबई: कोविड-19 से बचने के लिए घर से बाहर ना निकलना और बार-बार हाथ धोना काफी जरुरी है। ऐसे में बाॅलीवुड स्टार्स भी लोगों को जागरुक करने के काम में जुट गए हैं। हाल ही में पंजाबी की कैटरीना यानि शहनाज गिल,काॅमेडियन भारती सिंह,शिवांगी जोशी समेत कई स्टार्स ने टिक टाॅक पर हैंडवाॅश चैलेंज लिया। इस हैंडवाश चैलेंज की वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

 स्टार्स लोगों को 20 सेकेंड तक हाथों को साफ करने की सलाह दे रहे हैं। स्टार्स लोगों को  हाथ के हर कोने को अच्छे से साफ करने की सलाह दे रहे हैं। स्टार्स की ये वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। फैंस उनकी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।   

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस में हाहाकार मचा रखा है। इस वायरस से अब तक 5194 लोग संक्रमित हैं। जबकि 149 लोगों की मौत हो गई है। 

 

 

Smita Sharma