रेड हाॅट गर्ल बनीं शहनाज गिल, लेटेस्ट तस्वीरों में दिखाईं किलर अदाएं

3/8/2024 12:39:09 PM

मुंबई: पंजाब की 'कैटरीना कैफ' यानि एक्ट्रेस  शहनाज गिल आज पूरे देश की दिल की धड़कन बन चुकी हैं। शहनाज गिल मनोरंजन जगत में एक फैशन आइकन बनाती है। समय के साथ उनकी फैशन में काफी चेंज देखने को मिल रहा है। वहीं अब शहनाज ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से शहनाज ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया।

शेयर की तस्वीरों में रेड कलर के काॅर्ड सेट में बेहद हाॅट लग रही हैं। लुक की बात करें तो शहनाज रेड ब्रालेट के साथ मैचिंग शाॅर्ट्स पेयर किए हैं। इसके साथ शहनाज ने रेड कलर का नेट वाला टाॅप टीमअप किया है जो उनके लुक को और भी ज्यादा किलर बना रहा है।

मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स शहनाज के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। इसके साथ शहनाज ने रेड शूज पेयर किए हैं। शहनाज कैमरे के सामने कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो शहनाज को आखिरी बार भूमि पेडनेकर के साथ थैंक्यू फॉर कमिंग फिल्म में देखा गया था। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो शहनाज इन दिनों सब फर्स्ट क्लास की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ वरुण शर्मा हैं। 

Content Writer

Smita Sharma