पहली बार एक -साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुए सिद्धार्थ-शहनाज,SidNaaz की लेटेस्ट तस्वीरें देख फैंस हुए क्रेजी

11/5/2020 4:36:31 PM

मुंबई: रियालिटी शो 'बिग बाॅस 13' की  फेमस जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल आए दिन चर्चा में रहते हैं। इस जोड़ी ने हर दिल पर राज किया है। चाहे बिग बाॅस खत्म हो गया है लेकिन इस जोड़ी की डिमांड आज भी है।

हाल ही में इस जोड़ी को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान शहनाज ग्रे एंड व्हाइट कलर के प्लाजो सूट में खूबसूरत दिखीं। मिनिमल मेकअप उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

वहीं सिद्धार्थ ब्लू शर्ट और जींस में नजर आ रहे हैं। कपल ने एयरपोर्ट पर जमकर पोज दिए। सिडनाज की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 'सिडनाज' की तस्वीरें सामने आती ही फैंस क्रेजी हो गए हैं। 

'सिडनाज' से मशहूर इस जोड़ी की दीवानगी लोगों पर आज तक बरकरार है। फैंस आए दिन इस जोड़ी की तस्वीरों का कोलाज बना शेयर करते रहते रहते हैं। वहीं शहनाज का सिद्धार्थ के लिए प्यार किसी से छिपा नहीं है। वहीं सिद्धार्थ शहनाज को अपना एक अच्छा दोस्त ही बताते हैं। 

काम की बात करें तो शहनाज हाल ही सिंगर अर्जुन कानूनगो के साॅन्ग 'वादा है' में नजर आईं हैं। इस साॅन्ग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं सिद्धार्थ हाल ही में बिग बाॅस 14 में सीनियर बनकर घरवालों की क्लास लगाते दिखे थे। 

 

Smita Sharma