''कभी ईद कभी दीवाली'' से बॉलीवुड डेब्यू नहीं करेंगी शहनाज गिल! एक्ट्रेस ने बदला मन, सता रहा इस बात का डर

5/26/2022 4:16:52 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली को लेकर काफी बज बना हुआ है। उससे भी ज्यादा फैंस को फिल्म में शहनाज गिल को देखने का इंतजार है। लेकिन, आखिरी मौके पर फिल्म में जो भी बदलाव हो रहे हैं, उसे लेकर फैंस काफी हैरान और परेशान हो रहे हैं। हाल ही में फिल्म से जुड़ी खबर सामने आई है कि शहनाज गिल सलमान की फिल्म में काम नहीं कर रहीं। 

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'शहनाज गिल इस फिल्म से डेब्यू करने जा रही थीं, लेकिन अब एक्ट्रेस काफी परेशान हैं। शहनाज ये फिल्म करने के फैसले पर फिर से विचार करने के बारे में सोच रही हैं। फिल्म को जिस तरह से नेगेटिव पब्लिसिटी मिल रही है उससे शहनाज खुश नहीं हैं। हालांकि सलमान ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि सब ठीक हो जाएगा। सलमान ने शहनाज को धैर्य रखने की सलाह दी है और कहा कि वक्त के साथ चीजें सेटल हो जाएंगी।




बता दें, शहनाज बॉलीवुड में अपने डेब्यू को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने इसे लेकर पूरी तैयारी कर ली है। वे अपने फैंस को निराश नहीं करना चाहतीं इसलिए अपना 100 प्रतिशत इस प्रोजेक्ट को दे रही हैं। शहनाज गिल अपने एक्सेंट पर भी काम कर रही हैं,ताकि वो फिल्म में फर्राटेदार हिंदी बोल सके। 


 

रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने खुद शहनाज को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया था। उन्होंने शहनाज को फिल्म में काम करने का ऑफर दिया था। इतना ही नहीं सलमान ने शहनाज को अपने हिसाब से फिल्म के लिए अपनी फीस डिसाइड करने का मौका भी दिया है। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News