पहले मिलाया हाथ..फिर प्यार से लगाया गले...इंटरनेट पर छाया शहनाज का शाहरुख संग वीडियो,फैंस बोले-''बादशाह के साथ क्वीन''

4/19/2022 9:47:36 AM

मुंबई: बी-टाउन के गलियारों में इस समय सबसे बड़ी पार्टियों में शुमार बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी के चर्चे हैं। लगभग 2 साल बाद बाबा सिद्दीकी ने इफ्तार पार्टी रखी जिसमें कई बड़े-बड़े स्टार्स ने शिरकत की लेकिन पार्टी में जिसके चर्चे थे वह थी बिग बाॅस 13 फेम शहनाज गिल। बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सिंपल लुक में पहुंची और हर किसी को उनपर फिदा होने के लिए मजबूर कर दिया। लुक की बात करें तो शहनज ने सिल्वर कलर का पटियाला सूट पहना था।

हसीना ने जिस शॉर्ट कुर्ती कैरी की थी। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए शहनाज ने जॉर्जेट दुपट्टा को शोल्डर पर कैरी किया था।कानों में सिल्वर झुमकी, मैचिंग सैंडल्स, क्लच और हेवी ग्लोइंग मेकअप के साथ बालों को साइड पार्टेड करते हुए ओपन छोड़ा था।

शहनाज के लुक्स ने तो बवाल मचाया ही लेकिन पार्टी  में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ भी शहनाज खास बॉन्ड शेयर करती दिखीं हैं। पार्टी के दौरान का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में शाहरुखबहुत ही स्वीटली शहनाज गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

आप देख सकते हैं कि शाहरुखपहले तो बहुत ही प्यार और ग्रेस के साथ शहनाज से हाथ मिलाते हैं और फिर उन्हे गले लगा लेते। शाहरुख खान और शहनाज गिल को एक साथ देखना फैंस के लिए काफी स्पेशल है।

शाहरुख और शहनाज की मुलाकात की फोटो पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-'बेस्ट पिक।' एक दूसरे यूजर ने लिखा-'बॉलीवुड के बादशाह के साथ क्वीन।'


काम की बात करें तो शहनाज हाल ही में शिल्पा शेट्टी के चैट शो में नजर आईं थीं। फिल्म की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म हौंसला रख थी जिसमें उनके साथ दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा थे।

 

वहीं शाहरुख के काम की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म पठान में दिखेंहगी। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और जाॅन अब्राहम हैं। फिल्म में सलमान खान का कैमियो रोल है। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Diya (@ashiqui_ka_duja_naam_sidnaaz)

 

 

Content Writer

Smita Sharma