Veer-Zaara Vibes: ऐसा देश है मेरा..पंजाब की सड़कों पर शहनाज ने चलाई साइकिल,आइसक्रीम बांट बच्चों के चेहरे पर लाई खुशी

4/21/2022 9:14:38 AM

मुंबई: एक्ट्रेस शहनाज गिल बी-टाउन की वो स्टार हैं जो आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।  बिग बाॅस 13 में शहनाज गिल अपने चुलबुले अंदाज की वजह से फैंस का दिल जीता। हाल ही में शहनाज अपने होमटाउन पंजाब (अमृतसर) पहुंची थीं। इस ट्रिप की कई तस्वीरें उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की थी। वहीं अब शहनाज ने ट्रिप से जुड़ा एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक्ट्रेस ने सेल‍िब्रेटी जिंदगी को भूल एक आम लड़की की तरह एंजॉय किया। वीडियो को देख ये कहना गलत नहीं होगा कि कभी अपने चुलबुले अंदाज और क्यूट सी हरकतों की वजह से लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाली शहनाज एक बार अपने पुराने अंदाज में लौट आईं। गौरतबल है कि बीते साल दोस्त या यूं कहें प्यार सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद  शहनाज बुरी तरह टूट गई थीं।

कभी अपने चुलबुले अंदाज और क्यूट सी हरकतों की वजह से लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाली शहनाज खुद को जैसे भूल ही गई थीं। लेकिन अब वह धीरे-धीरे सिद्धार्थ की यादों के साथ आगे बढ़ रही हैं।

वीडियो की बात करें तो इसकी शुरुआत में  शहनाज अपने गांव के लोगों के बीच नजर आ रही हैं। वह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सबके साथ सेल्फी लेती हैं।

इसके बाद शहनाज पंजाब की सड़कों पर आइसक्रीम की साइकिल तक चलाती हैं और फिर काफी सारे बच्चों को आइसक्रीम खिलाती हैं। पंजाब की सड़कों पर शहनाज की मस्ती यहीं खत्म नहीं होती।

बच्चों को आइसक्रीम देने के बाद लड़कियों के साथ सड़कों पर साइकिल भी चलाती हैं। वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है कि शहनाज ने काफी समय बाद साइकिल चलाई है। उन्होंने बैलगाड़ी की सवारी ली। वहीं आखिर में वह कुछ लोगों के साथ गिद्दा भी करती हुई दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर शहनाज का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई शहनाज के इस अंदाज की तारीफ कर रहा है। 

शहनाज का यह वीड‍ियो पुराने शहनाज की याद दिलाता है।शहनाज के चेहरे पर फिर वहीं हंसी देखने को मिली जो सिद्धार्थ के इस दुनिया में होने से पहले देखने को मिलती थी। 

बता दें कि शहनाज गिल को आखिरी बार बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में स्पॉट किया गया था। यहां पर शहनाज पंजाबी कुड़ी बनकर पहुंची थीं। शहनाज ने  सिल्वर कलर का पटियाला सूट पहना था। कानों में सिल्वर झुमकी, मैचिंग सैंडल्स, क्लच और हेवी ग्लोइंग मेकअप के साथ बालों को साइड पार्टेड करते हुए ओपन छोड़ा था। शहनाज के इस लुक को फैंस ने काफी पसंद किया। 

Content Writer

Smita Sharma