एक बार फिर अपने प्यार सिद्धार्थ शुक्ला की यादों में खोईं शहनाज गिल, मुस्कुराते चेहरे के पीछे दर्द छिपाते हुए बोलीं-''वो मुझे हमेशा हंसते हुए देखना चाहता था''

3/6/2022 10:08:13 AM

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' फेम शहनाज गिल ने अपने प्यार और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के के जाने वह कई हफ्तों तक गुमसुम रहीं। उन्होंने हर जगह से दूरी बना ली जो भी शहनाज की हालत देखता, उसका दिल दहल जाता। लेकिन अब धीरे-धीरे शहनाज गिल ने खुद को समेटकर हिम्मत के साथ आगे बढ़ना शुरू किया।

शहनाज अब हमेशा खुश रहने की कोशिश करती हैं। वह जल्द ही शिल्पा शेट्टी के नए शो Shape Of You में नजर आएंगी। शहनाज शिल्पा के इस शो में अपनी फिटनेस से लेकर पर्सनल लाइफ और सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर कई राज खोलेंगी।

हाल ही में शो  Shape Of You का प्रोमो रिलीज हुई, जिसमें शहनाज पने डांस मूव्स के साथ अपने फिगर को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वह कहती हैं- 'अगर हम ठुमके ना मारें तो वो फिगर किस काम का?'

इस दौरान शहनाज ने ये भी बताया कि वह सिद्धार्थ की इच्छा पूरी करने के लिए मुस्कुराती हैं। शहनाज शिल्पा से कहती हैं-'सिद्धार्थ मुझे हमेशा हंसते हुए देखना चाहता था।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preet Kaur😎 (@shining_sidnaaz)


बता दें कि शिल्पा शेट्टी के इस नए शो में कई सिलेब्रिटीज नजर आएंगे, जो अपनी फिटनेस से लेकर लाइफ के राज खोलेंगे। प्रोमो में जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडिस, शमिता शेट्टी समेत कई स्टार्स की झलक दिखाई गई है।

 

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की पहली मुलाकात सलमान खान के शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन में हुई थी। दोनों के बीच शो में दोस्ती हो गई फैंस भी उनकी जोड़ी को बेहद पसंद करते। लेकिन 2 सितंबर की सुबह शहनाज की पूरी दुनिया ही बिखर गई जब सिद्धार्थ उन्हें छोड़कर चले गए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by A ♥️ Sana (@naazian_fc)

 सिद्धार्थ के जाने के बाद शहनाज ने 'तू यहीं है यहां है' गाने के जरिए सिद्धार्थ को इमोशनल ट्रिब्यूट दिया था। यही नहीं 'बिग बॉस 15' के फिनाले में जब पिछले कुछ सीजन के विनर पहुंचे तो शहनाज, सिद्धार्थ शुक्ला को रिप्रेजेंट करने पहुंची थीं।

 

Content Writer

Smita Sharma