शहनाज के फोटोशूट ने फिर मचाई खलबली, 'पंजाब की कैटरीना' का स्लिम फिगर देख फैंस हुए क्लीन बोल्ड

6/18/2021 2:55:27 PM

मुंबई: 'बिग बॉस' फेम शहनाज गिल ने जिस तरह अपना ट्रांसफर्मेशन किया है वह काबिले तारीफ है। 'बिग बाॅस' से निकलने के बाद से ही शहनाज अपने लुक्स से फैंस के दिलों पर छुरियां चला रही हैं। एयरपोर्ट से लेकर उनका आउटिंग लुक हमेशा की नंबर 1 रहता है। इतना ही नहीं शहनाज अपने फोटोशूट के जरिए भी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचती है।

बीते दिनों ही शहनाज ने रेड चिली बन सोशल मीडिया पर तहलका मचाया था। इसी बीच एक बार फिर पंजाब की कैटरीना ने अपने फोटोशूट से लोगों की नीदें उड़ा दी हैं। लुक की बात करें तो 28 साल की शहनाज ब्लू लूज टाॅप में नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने व्हाइट ऑफ शोल्डर टॉप और शॉर्ट्स के पेयर किया है।

 इसके साथ मिनिमल मेकअप, आईशेडो, पिंक लिपस्टिक उनके लुक को चार-चांद लगा रही है। इसके अलावा शहनाज ने स्लिवर कलर की ज्वैलिरी पहन रखी है जो उनके लुक को परफेक्ट बना रही है।

शहनाज कातिलाना अंदाज से पोज दे रही है। शहनाज ने स्लिम फिगर से फैंस को क्लीन बोल्ड कर दिया है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 
काम की बात करें तो शहनाज जल्ह ही पंजाबी फिल्म 'हौंसला रख' में नजर आएंगी।

फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ,सोनम बाजवा और गिप्पी गरेवाल के बेटे हैं। इसके अलावा शहनाज अपने दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला के साथ हैबिट साॅन्ग में नजर आ सकती हैं। 

Content Writer

Smita Sharma